आत्महत्या :नवविवाहिता ने शादी के एक महीने बाद निगला जहर…..
हिमाचल प्रदेश में एक नव विवाहिता द्वारा आत्महत्या की जाने का मामला सामने आया है। यह मामला जिला ऊना के दौलतपुर चौक क्षेत्र के गांव भद्रकाली का है। यहां एक नव विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वही, विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नवविवाहिता के पिता मलकियत सिंह निवासी हरवाल लोअर ने बताया कि उसकी बेटी की शादी बीते 2 अगस्त को गांव भद्रकाली निवासी अंकुश के साथ हुई। लेकिन शादी के बाद ही पति, सास, ननद व उसके पति उसकी बेटी को शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
इससे तंग आकर उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिखा पत्नी अंकुश शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे दौलतपुर चौक अस्पताल ले गए थे, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
वहां भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन रूपनगर के पास नवविवाहिता मौत हो गई। उधर डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पिता के आरोपों पर मृतका के ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating