Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….

Spread the love
Read Time:6 Minute, 50 Second

मेष राशि…..

मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके भाग्य भाव में चंद्रमा गुरु से गजकेसरी योग बना रहे हैं। आज आपको रोजगार में उन्नति मिलेगी। जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे थे, उन्हें रोजगार की प्राप्ति होगी। अगर आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी के साथ समय बिताएं।

वृष राशि……

वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल समय शुरू हो चुका है। आपकी राशि के स्वामी उच्च में गोचर कर रहे हैं। मन में चंचलता के भाव पैदा होंगे। दूर की यात्रा करने का मन बनेगा। धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। संतान की कामना कर रहे युवाओं को शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि …..

मिथुन राशि वालों आज आपका मनोबल आपका साथ देगा। मधुर-वाणी और ज्ञान समाज में पद व प्रतिष्ठा दिलाने वाला है। यदि आप वक्ता हैं, तो आज आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं, तो कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि …..

कर्क राशि वालों के लिए बीते दो दिन कष्टकारी रहे होंगे, अब आपके अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। आपके जीवन में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य आपका प्रबल रूप से साथ देगा। जो लोग रोजगार के अवसर तलाश रहे थे, उनके लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपको रक्तचाप की समस्या है, तो खानपान का ध्यान रखें।

सिंह राशि…..

सिंह राशि वालों के लिए आज बहुत ही शुभ दिन है। आपका मति भ्रम समाप्त होकर, आपके मन में नई कल्पनाओं का समावेश होगा। आपकी नई इच्छाएं जाग उठेंगी। अगर आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो सफलता प्राप्त होगी। जो विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करना चाहते थे, उन्हें उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि…..

आज कन्या राशि वालों के लिए कार्य पूरा करने की आदत शुभ फल देने वाली है। उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु कमजोर पड़ेंगे। कोई नया व्यापार करना चाह रहे थे, तो अब आपके लिए अनुकूल समय है। मन की एकाग्रता का ध्यान रखें। मन को भ्रमित ना होने दें। सर्दी जुकाम होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि……

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन में नया सवेरा लेकर आया है। गोचर में ग्रहों का परिवर्तन होना आपके लिए शुभ है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र उच्च में आ गए हैं। अब आपके सभी मनोरथ पूर्ण होते नजर आएंगे। अगर आप घूमना पसंद करते हैं, तो घूमने के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप घर में कोई ऐश्वर्या की वस्तु लाना चाह रहे थे, तो अब आपकी इच्छाएं पूर्ण होती नजर आएंगी। जो युवतियां मॉडलिंग के फील्ड से जुड़ी हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि……

वृश्चिक राशि वालों के लिए सितारा कमजोर चल रहा था। परंतु अब आपका भाग्य उदय होगा। आने वाला समय आपके लिए बहुत अनुकूल फल ला रहा है। आज का दिन आपको धन-धान्य देने वाला है। घर में कुछ नया सामान लाने के संकेत हैं। यदि आप नए रोजगार की तलाश कर रहे थे, तो आपकी तलाश आज पूर्ण होगी। जो लोग बिल्डिंग मटेरियल के काम से जुड़े हैं, आज उनके कार्य में उन्नति देखने को मिलेगी।

धनु राशि…..

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ होने वाला है। आपके लग्न में चंद्रमा विराजमान हैं, जो आपके मन में चंचलता के भाव पैदा करेंगे। गुरु चंद्र की युति आपके लिए गजकेसरी योग बना रही है, जिससे आपको आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होने वाले हैं। आज आप देखेंगे कि आपको आश्चर्यजनक रूप से सम्मान की प्राप्ति हो रही है। लोग आपका आदर करेंगे। घर में शांति बनाए रखें। बिना कारण के विवाद होने का संकेत है।

मकर राशि…..

मकर राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। घर में कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं, तो आज योजनाएं पूर्ण होंगी। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या थी, तो अब समस्या समाप्त होगी। यदि आप कहीं दूर की यात्रा करना चाह रहे थे, तो आपकी इच्छा पूर्ण होने वाली है।

कुम्भ राशि…..

कुम्भ राशि वालों आपकी उत्तेजना दूसरों को प्रभावित करेगी, परंतु अपने आलस का त्याग करना होगा, नहीं तो कार्यों में बाधा आना संभव है। जीवनसाथी आज अस्वस्थ महसूस करेगा, उनका ध्यान रखें। घर में किसी को डायबिटीज है, तो उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आपको अचानक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन राशि…..

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा होने वाला है। आज आपके लग्न में उच्च के शुक्र विराजमान हो गए हैं। अब आपकी योजनाएं सफल होंगी। कार्य क्षेत्र में नए-नए असर प्राप्त होंगे। अगर आप खाने-पीने की शौकीन हैं, तो ध्यान रखें, पेट की समस्या उभर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताए आज का दिन बहुत रंगीन होने वाला है। भावनाओं पर काबू रखें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
Next post भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
Close