Today Horoscope 25 September:-आज का राशिफल इन 5 जातकों के लिए लाएगा खुशियां, करियर, व्यापार में आएगी तेजी……

Spread the love
Read Time:5 Minute, 7 Second

आज इन 5 जातकों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। करियर, व्यापार को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। छात्र की पढ़ाई में तेजी रहेगी। क्रोधपूर्ण व्यवहार से बचें। 

मेष राशि

रुके कार्यों को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। राजनीतिक लोगों से आपको मदद मिलेगी। समाज में आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। प्रेम सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहेंगे। नये स्टार्टअप को लेकर महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।

वृषभ राशि

आज किसी काम में फंस सकते हैं। तनाव रहेगा। मित्रों से भेंट होने की सम्भावना है। महिलाओं को गैस और एसीडिटी की समस्या हो सकती है। आपके पास काफी ज्यादा कार्य रहने वाला है। इसीलिये पूरी तैयारी रखें। आज किसी को उधार न दें। नया मकान क्रय कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। अपने मन को शान्त रखें। किसी आवश्यक काम में आपको अधिकाधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी से ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिये। पुरानी गलतियों से आपको सीखना चाहिये। तना की स्थिति निर्मित होगी

कर्क राशि

समय पर अपने काम पूरे करेंगे। यात्रा कर सकते हैं। जोखिम न लें। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। नया कारोबार शुरू करने में आसानी होगी। ऋणों को उतारने में सफलता मिलेगी। अनजान लोगों से मेलमिलाप न रखें। विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।

सिंह राशि

किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। स्वार्थ भावना के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी होने की सम्भावना है। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। किसी मित्र को धन उधार देना पड़ सकता है।

कन्‍या राशि शक वाले स्वभाव के कारण हानि हो सकती है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं। पति-पत्नी के मध्य के सम्बन्ध मधुर रहेंगे। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने गुस्सैल व्यवहार को को नियन्त्रित करने का प्रयास करें। समझदारी से काम लें ।

तुला राशि

परिवार में काफी महत्व दिया जायेगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। दफ्तर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। राजनीतिक लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

आपका दिन शानदार रहेगा। मेहनत का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा। रुचि अनुसार कार्य मिलने से सन्तुष्ट रहेंगे। आपके दिल की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। दिन की शुरूआत में कुछ समस्या आ सकती है।

धनु राश

किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। धन अधिक खर्च होगा। सिरदर्द और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। अपने जीवनस्तर को अच्छा बनाने का प्रयास करें। चुनौतियों को स्वीकारने से उत्साहित रहेंगे। किसी से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मकर राशि

लाइफ स्टाइल में परिवर्तन होगा। भौैतिक संसाधन जुटाएंगे। सुख-सुविधाओं और संसाधनों पर आप धन खर्च करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बड़ी सफलता मिल सकती है। सामाजिक लोगों का साथ मिल सकता है।

कुंभ राशि

आपके कार्य में रूकावट आ सकती है। व्यवहार को अच्छा रखें। क्रोधपूर्ण व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। आपका नए स्रोत से लाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। लोन से जुड़े काम पूरे कर पाएंगे।

मीन राशि

आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनैतिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें। चालाक लोगों से दूर रहें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय बर्बाद होगा। किसी कष्ट से निजाकत मिलने की सम्भावना है।पारिवारिक व्यवस्था में सुधार आयेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पटवारियों के 209 पद भरेगी सरकार : सुक्खू….
Next post देहा में तीन मंजिला मकान जलकर राख, आग की चपेट में आए एक बुजुर्ग सहित दो गायों की मौत….
Close