वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की…..
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित नमग्या गांव का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ उपस्थित रहीं।
राज्यपाल ने यहां की संस्कृति में शामिल होते हुए स्थानीय पकवानों का भी आनंद लिया।
ग्रामीणों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह किन्नौर की समृद्ध संस्कृति से खासे प्रभावित हुए हैं और यहां बार-बार आना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का जीवन चुनौतीपूर्ण एवं कठिनाईयों से भरा है। इसके बावजूद उनका अपनी परम्पराओं एवं संस्कृति से गहरा जुड़ाव है तथा आतिथ्य सत्कार की भावना प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उद्देश्य देश के इन प्रथम गांवों में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। केंद्र सरकार इन गांवों में ढांचागत विकास सुनिश्चित कर रही है।
राज्यपाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं और ग्रामीणों को इनका लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांगों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त तोरूल रवीश ने राज्यपाल का स्वागत किया और अवगत करवाया कि कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में आतिथ्य, खाद्य प्रसंस्करण, कारपैट बुनाई तथा हथकरघा इत्यादि से सम्बंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
ग्राम पंचायत नमग्या के प्रधान बलदेव सिंह ने स्थानीय लोगों की ओर राज्यपाल का स्वागत किया और विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, महिला मण्डल की पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating