Today Horoscope 2 October 2023:-2 राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए बाकी राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन ……
02 अक्टूबर, सोमवार दिन का सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है। तो, वहीं कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।
मेष राशि (Aries Horoscope)
आज स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आपको किसी बात के लिये मनाने का प्रयास कर सकते हैं। आज आप ज्यादातर समय आराम करने के मूड में रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
कार्य धीमी गति से होंगे। कुछ विचित्र तरह की अनुभूतियाँ आज आपको हो सकतीगलती दोबारा दोहरा सकते हैं। इसलिये आज सतर्क रहें। शारीरिक कमजोरी के चलते असहजता महसूस करेंगे।
मिथुन राशि(Gemini Horoscope)
पारिवारिक माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनी सफलता से आप सन्तुष्ट रहेंगे।जीवनसाथी आपको हर तरह से खुश रखने का प्रयास करेंगे। कारोबारी यात्रा सफल होने से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। नये काम को लेकर मन में उम्मीद जगेगी।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
सफलता मिलेगी। पैतृक सम्पत्ति से आपको लाभ होगा। आपके दिमाग में चंचलता हावी रहेगी। आप अपने काम को लेकर निष्ठावान रहेंगे। कोई पुराना झगड़ा आज सुलझ सकता है।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज राजनीति से जुड़े लोगों को आलोचना का सामना करना पड़ेगा। आय भी आज सीमित ही रहेगी।अधिकारों का पर्याप्त उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं। रिश्तेदारों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
कन्या राशि(Virgo Horoscope)
आपके धैर्य और संयम की आज परीक्षा होने वाली है। बच्चे आपके साथ दुर्व्यवहार कर सकते हैं।अपने काम पर ध्यान दें। यदि आप किसी को अच्छा हितैषी समझते हैं तो वो भी शायद आपका साथ न दे पाये।
तुला राशि(Libra Horoscope)
आप काफी गम्भीर रहेंगे। धार्मिक भावनायें जागृत होंगी। बच्चों के लिये कुछ मंहगे गिफ्ट खरीद सकते हैं। काम योजनाओं के अनुसार होते चले जायेंगे। सहयोगी कर्मचारी आपके प्रति काफी ईमानदार रहेंगे। बच्चों के साथ समय वय्तीत करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)परिवार में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस समय अपनी योजनाओं की ठीक तरह से क्रियान्वित नहीं कर पा रहे हैं। मन में दूसरों का हित करने की भावना प्रबल रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
सेहत को लेकर सावधान रहें। लीवर के रोग परेशान कर सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ का आनन्द उठायेंगे अपनी शक्ति और अधिकारों का दुरुपयोग न करें। कार्यक्षेत्र में आपसे विरोधियों की संख्या बढ़ रही है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
व्यर्थ के कार्यों में समय खराब कर सकते हैं। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। कारोबार को लेकर कुछ असमंजस की स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। आज व्यवसाय में ज्यादा फेरबदल करने से बचें।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope)
जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना ठीक होगा।समय पूरी तरह से आपके पक्ष का है। प्रेम सम्बन्धों की मर्यादा बनाये रखें। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कुटुम्ब में कोई आयोजन हो सकता है। भावुकता में कोई निर्णय न लें। आत्मकेन्द्रित होने से आपको बचना चाहिये। मित्रगण आपके प्रति गलत राय बना सकते हैं।
Average Rating