हिमाचल के ऊना में जमीनी विवाद को लेकर भाई ने बहन से की मारपीट…..
ऊना: जिला ऊना में थाना हरोली के तहत भदसाली में जमीनी विवाद का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सगे भाई ने बहन के ससुराल पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई है। घायल अनुराधा निवासी भदसाली को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हरोली पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।पुलिस को दी शिकायत में अनुराधा ने बताया कि उसके भाई ने फोन कर जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। यही नहीं कुछ देर बात उसका भाई ससुराल पहुंच गया। इस दौरान आरोपी ने उसके हिस्से की जमीन उसके या उसके बच्चों के नाम करने की बात कही।इनकार करने पर आरोपी ने उसपर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी देवरानी और सास के साथ कुछ अन्य लोगों ने महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उसका भाई मौके से फरार हो गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने खबर की पुष्टि की है।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating