Today Horoscope 04 October 2023:-इन 3 राशियों को आज पार्टनर से मिल सकता है धोखा, जानिए बाकी राशियों का हाल……
आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2023 Aaj Ka Rashifal 4 October 2023 : बुधवार का दिन सिंह, कुंभ समेत इन राशियों के लिए शानदार रहेगा धन लाभ होने की संभावना है। तुला के जातकों को सावधान रहना होगा। वहीं कुछ राशियों को जोखिम लेने से बचना होगा।
मेष राशि (Aries Horoscope)
दिन की शुरुआत किसी नकारात्मक खबर से हो सकती है।स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आर्थिक योजनाओं के लिये बेहतरीन समय रहने वाला है। खानपान की अनियमितता के कारण पेट में समस्या हो सकती है।
वृषभ राशि(Taurus Horoscope)
आज आप सकारात्मक रहेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। ने कारोबार को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
लेनदेन को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। मित्रों के साथ जरूरी शेयर कर सकते हैं। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर आप नाराज रहेंगे। सिरदर्द और तनाव होने की सम्भावना है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आपके काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ें आपसे लोग बहुत ही प्रभावित रहेंगे। किसी प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिलने की सम्भावना बन रही है।
सिंह राशि(Leo Horoscope)
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। लाभ होगा। बातचीत में मर्यादा का ध्यान रखें। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। जीवनसाथी से आपको सलाह लेनी चाहिये। बड़ा धन लाभ होगा।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आपकी सेहत खराब हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ब्लड-प्रेशर रोगी सावधान रहें। काम का दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण काम मिलने की संभावना है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आपको गलत संगति के चलते अपमानित कड़वे वचन सुनने पड़ सकते हैं। बदलते हुए वातावरण में आपको परेशानी होगी। थकान और निगेटिविटी का शिकार हो सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधान रहें। जोखिम न लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। सन्तान को लेकर चिन्ता दूर होगी। दाम्पत्य जीवन का गतिरोध दूर होगा। अविवाहितों को विवाह की चिन्ता रहेगी। काम में जोखिम न लें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
विद्यार्थियों को लाभ मिल सकता है। खर्च को नियन्त्रित करने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में आपके विरुद्ध षडयंत्र हो सकता है। मित्रों के साथ वक्त बीतेगा।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
अपनी किसी गलती के लिए पछता सकते हैं। जोखिम वाले कार्यों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope)
आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में साझेदारी सावधानी से करें।राजनीति से जुड़े लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी काबिलियत का पूरा लाभ नहीं उठा सकेंगे।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन काफी शुभ रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर गलतफहमियाँ दूर होंगी। अपने कार्य की तरफ आगे बढ़ेंगे। परिवार की चिंता बढ़ सकती निवेश की योजना बना सकते हैं।
Average Rating