Aaj Ka Rashifal 11 October 2023: मेष और वृषभ राशि के जातक रहें सतर्क, राशिफल से जानिए अपना राशिफल……
आज बुधवार का दैनिक राशिफल कैसा रहने वाला इसे जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल…
मेष राशिफल……
मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता मिलने से निराशा रह सकती है। नौकरी और व्यापार के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज यात्रा को टालना होगा। पाचन तंत्र संबंधी कोई तकलीफ हो सकती ह
वृषभ राशिफल …..
आत्मविश्वास और मनोबल से काम पूरा करेंगे। उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान की पढ़ाई व अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होगी। कलाकारों तथा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशिफल…….
नई योजनाएं शुरू कर सकते है। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरीपेशा को उच्च अधिकारियों की सहायता मिलेगी। भाई-बंधुओं के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। यात्रा का आयोजन संभव होगा।
कर्क राशिफल…..
आज आप शारीरिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। किसी के साथ गलतफहमी होने के कारण विवाद हो सकता है। पारिवारिक वातावरण खराब हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी। ज्यादा धन खर्च होगा।
सिंह राशिफल ……
आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय के कारण आज आप अपना काम पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। मन खुश रहेगा। फिर भी स्वभाव में उग्रता का असर आपकी वाणी पर न पड़े, इसका ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। सेहत को लेकर परेशानी रहेगी। किसी की अड़ंगेबाजी से परेशान हो सकते हैं।
कन्या राशिफल …..
मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। आंख संबंधी शिकायत पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। किसी के साथ झगड़े या विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरी करने वालों को अपने अधीनस्थ लोगों से संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। कोर्ट-कचहरी का कामों टाल
तुला राशिफल……
आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन होगा। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति बढ़ेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल……
आज काम आसानी से होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी- व्यवसाय में प्रगति होगी। अधिकारी और घर में बड़ों से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होगा।
धनु राशिफल……
सेहत की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। यात्रा स्थगित करने की सलाह दी जाती है। संतान के विषय में चिंता रहेगी। किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। नौकरी- धंधे में दिक्कत का सामना कर सकते हैं। किसी करीबी के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा। विरोधियों के साथ वाद-विवाद टालें।
मकर राशिफल…….
आज तबीयत खराब हो सकती है। मरीज़ की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कामों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार से दूर रहें भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी-धंधे के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल……
नए लोगों के साथ परिचय और मित्रता होगी। आनंददायक प्रवास पर्यटन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को बढ़ाएंगे। सार्वजनिक मान- सम्मान में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। पार्टनरशिप में लाभ होगा।
मीन राशिफल…..
कामों को आत्मविश्वास से कर सकेंगे। आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर संयम रखने की जरुरत है। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ समय व्यतीत होगा।
Average Rating