Today Horoscope 17 October 2023/आज है संक्रांति, राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…….
आज मंगलवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope)
कानूनी मामलों में आप विजयी हो सकते हैं। दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आयेगी। कारोबार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण थोड़ा भावुक रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
वृषभ राशि पार्टनर्स के साथ तालमेल की कमी हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगायें। आपके कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे।आप काफी समझदारी से परिस्थितियों को सँभाल लेंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। दूसरों के मामलों में प्रतिक्रिया न दें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है तनाव की आशंका है। लोग आपके कार्यों में गलतियाँ निकाल सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
विधिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी। घुटनों में दर्द उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में बार-बार रणनीति बदलना आपके लिये घातक हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
दाम्पत्य सम्बन्धों में समर्पण भाव बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मनोरञ्जक ट्रिप के लिये जाने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में डूबा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।यात्राओं के लिये दिन बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
धन की स्थिति कमजोर रहने वाली है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेमी जन से किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में कुछ लापरवाही कर सकते हैं। अजनबियों से ज्यादा सम्बन्ध न रखें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे।
तुला राशि (Libra Horoscope)
कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े अनुबन्ध मिलने की सम्भावना बन रही है। करियर को लेकर उलझनें दूर होंगी।सहकर्मियों के साथ मित्रवत सम्बन्ध मजबूत होंगे। रिलेशनशिप को लेकर आप काफी दबाव में आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आपके सहयोगी परेशान हो सकते हैं। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विदेशी कम्पनियों में जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। पैर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है। कृषि कार्यों में नुकसान होने की आशंका है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आपके आसपास का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के लिये शॉपिंग कर सकते हैं शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों पर निवेश करना लाभकारी होगा। परिजनों की चिन्ता रहेगी।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों का हल हो जायेगा। अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं किसी के प्रति मन में ईर्ष्या भाव न आने दें। विरोधी आपके आगे नतमस्तक रहेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
कार्यों को सुबह जल्द पूर्ण कर लें। सभी कार्यों को शान्तिपूर्ण तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। कारोबार में आपको कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिये। जीवन के नये अनुभव प्राप्त होंगे।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
पुराने अनुभवों का आज लाभ उठा सकते हैं। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। खानपान में असन्तुलन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। हाथ-पैरों में शिथिलता रहेगी।
Average Rating