सलूणी मर्डर केस : रिश्तेदार ने ही मौत के घाट उतारी थी महिला, पुलिस ने डेरे में दबिश देकर किया गिरफ्तार….
चम्बा जिले के सलूणी क्षेत्र की भांदल पंचायत के चांचूधार में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे धार में ही डेरे से हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान शरीफ मुहम्मद निवासी कठुआ जम्मू के रूप में हुई है। वह महिला का रिश्तेदार ही है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इसके बाद पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बकरवाल इन दिनों अपनी भेड़-बकरियों को लेकर चांचूधार क्षेत्र में ठहरे हुए हैं। बीते रविवार को इन परिवार की एक महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक यादव खुद घटनास्थल पहुंच गए थे लेकिन मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और परिजनों के बयान के आधार पर आगामी छानबीन शुरू की।
इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए दोबारा चांचूधार में ही डेरे में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी महिला का रिश्तेदार है। महिला किसी व्यक्ति के साथ बात करती थी जो आरोपी को पसंद नहीं था। इसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating