Today Horoscope 8 November 2023/आज का राशिफल 8 नवंबर 2023 : कन्या और तुला राशि में आज बना लाभ योग, बुध गोचर का मिल रहा फायदा…….
राशिफल के अनुसार, आज यानी 08 नवंबर, बुधवार का यह दिन का सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां कुछ राशियों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे, तो वहीं कुछ राशियों को व्यापार में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।
मेष राशि…..
आपकी सेहतथोड़ा कमजोर रहेगा। प्रभावशाली लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। दोस्तों के बीच किसी मामले को लेकर तकरार हो सकती है। मांसपेशियों में जकड़न की समस्या होने की आशंका है। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
वृषभ राशि…..
दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। राजनीतिक लोगों को प्रतिद्वन्द्वियों के कारण परेशानी हो सकती है। मार्केटिंग कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मी आपसे बहुत अच्छा व्यवहार रखेंगे। छात्रों को पढ़ाई में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा।
मिथुन राशि ……
भौतिक संसाधन जुटाने का विचार बनायेंगे। सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। दोस्तों के साथ आप कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है।
कर्क राशि…….
विवाहित जीवन का तनाव दूर होगा। आय के स्रोत थोड़े कमजोर रहेंगे। अपने खानपान को संयमित रखें। फाइनेंस को लेकर अनावश्यक तनाव हो सकता है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक नुकसान की आशंका है।
सिंह राशि…….
व्यवसाय में सावधानी पूर्वक लेनदेन करें। स्वभाव में ताजगी बनी रहेगी। उच्च पद प्राप्त करने की अभिलाषा मन में जागृत होगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। धन सम्बन्धी मामलों को लेकर अपनी नीयत साफ रखें। अनजान लोगों से सावधान रहें।
कन्या राशि……..
अधिक धन खर्च हो सकता है। सोचे हुए कार्यों में विलम्ब हो सकता है। सोशल मीडिया पर गलत लोगों से दोस्ती न करें। मन की बातों को कहने में संकोच न करें। अपने व्यवहार को नियन्त्रित रखें।
तुला राशि…..
छुट्टी का प्लान कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप चतुराई पूर्वक निर्णय लेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा। साझेदारी के व्यवसाय में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि……
रुके हुए काम को पूरा करने में अपना ध्यान लगायें। नये बिजनेस की योजना बना सकते हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ेगी। अपने सम्पर्क का आप लाभ उठा पायेंगे। धन के मामले में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें।
धनु राशि…..
तनाव को अपने काम पर हावी न होने दें। वैवाहिक चर्चाओं में जल्दबाज़ी करने से बचें। अपनी कार्यप्रणाली को लेकर मूल्यांकन कर सकते हैं। आपके निजी जीवन में कुछ असन्तुलन हो सकता है। गूढ़ विद्याओं और रिसर्च में बड़ी सफलता मिल सकती है।
मकर राशि…..
बाधा होने की आशंका है। पारिवारिक लोगों से विवाद होगा। बदलते मौसम को लेकर समस्या हो सकती है। अनुभवी से राय लेकर काम करना हितकारी होगा। कटु शब्दों का प्रयोग करने से रिश्ते खराब हो सकते हैं। इससे दाम्पत्य सम्बन्धों में भी तनाव होने की संभावना है।
कुंभ राशि……
आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लोग आपकी मदद करने का प्रयास करेंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिये लोन ले सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों की कड़वाहट दूर होगी।
मीन राशि……
काम की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की सहमति अवश्य लें। परिवार में शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। शत्रुओं की वजह से दिक्कत होगी।
Average Rating