हिमाचल :-पर्यटन नगरी मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार…….
प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सिमसा के समीप सुजानु रोपा में दबिश देकर पंजाब की एक महिला को देह व्यापार करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया। जबकि दो महिलाएं रेस्क्यू की गईं। इन दोनों महिलाओं से देह व्यापार करवाया जाता था। जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस की टीम थाना प्रभारी मुकेश कुमार के साथ गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से देह व्यापार की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने योजना बनाकर सुजानु महिला के किराए के कमरे से दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है। दोनों पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पंजाब के कपूरथला की रहने वाली यह महिला मनाली बस स्टैंड और आसपास के इलाके में बाहरी राज्यों से लाई गई महिलाओं से देह व्यापार का धंधा करवाती है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पंजाब की महिला के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 4 और 5, आईपीसी की धारा 370 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
झाड़ू-पोंछा का काम करवाने लाई थी महिलाएं
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू की गई पश्चिम बंगाल की महिलाओं ने बयान दिया है कि उन्हें झाड़ू पोंछा का काम करवाने के लिए मनाली लाया गया था। लेकिन यहां पर उन्हें महिला ने देह व्यापार के धंधे में झोंक दिया।
पुलिस ने ग्राहक बनकर दबोची महिला
पुलिस को मुखबिरों से पुख्ता सूचना मिली थी कि पंजाब की महिला देह व्यापार का धंधा करवाती है। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया। ग्राहक बनकर पुलिस के जवान महिला के पास पहुंचे। जिसके बाद महिला पुलिस के बिछाए जाल में फंस गई।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating