सुखविंदर टीम में शिमला का दबदबा

Spread the love
Read Time:1 Minute, 54 Second

शिमला। सत्ता संभालने के करीब एक माह बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने मंत्री मिल गए। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सात मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त मंत्रियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। टीम सुक्खू में शिमला ज़िला का दबदबा रहा। यहां से तीन मंत्री बनाए गए। जबकि कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और किन्नौर ज़िले से एक- एक मंत्री मिले। गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को हुई और कांग्रेस ने 40 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया। उसके बाद 10 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई और सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सीएम तथा मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी बनाने का फैसला हुआ। आखिरकार लंबे अंतराल के बाद आज सुक्खू सरकार को कैबिनेट मंत्री मिल ही गए। ये हैं टीम सुक्खू के मंत्री: सोलन से धनीराम शांडिल। ज्वाली से चन्द्र कुमार। शिलाई से हर्ष वर्धन चौहान। किन्नौर से जगत सिंह नेगी। जुब्बल-कोटखाई से रोहित ठाकुर। क़सुमपटी से अनिरुद्ध सिंह। शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल सरकार कैबिनेट में अभी 3 पद खाली कुलदीप राठौर राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा
Next post cabinet-ministers.gif (723×425)
Close