एसजेवीएन को प्रतिष्ठित आईईआई इंडस्ट्री एक्सीलेंस सिल्वर अवार्ड 2023 से नवाज़ा गया …..

Spread the love
Read Time:2 Minute, 24 Second

श्री नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अवगत करवाया कि एसजेवीएन को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (आईईआई) द्वारा प्रतिष्ठित ‘आईईआई इंडस्ट्री एक्सीलेंस सिल्वर अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड मध्य प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा जबलपुर में आयोजित 38वीं भारतीय इंजीनियरिंग सम्‍मेलन के दौरान प्रदान किया गया। यह अवार्ड इंजीनियरिंग विनिर्माण और प्रसंस्करण की श्रेणी में एसजेवीएन के उत्कृष्ट प्रदर्शन की अनुशंसा करता है।

इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए श्री नन्‍द लाल शर्मा ने कहा कि यह अवार्ड व्यावसायिक उत्कृष्टता एवं सततशीलता के लिए एसजेवीएन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एसजेवीएन ने विभिन्न मापदंडों जिसमें व्यवसाय प्रचालनों, वित्तीय प्रदर्शन, पर्यावरण प्रबंधन, कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी और कारपोरेट अभिशासन नीति आदि शामिल हैं, में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह अवार्ड हासिल किया है।

एसजेवीएन, विदयुत क्षेत्र में एक प्रमुख इकाई के रूप में राष्ट्र निर्माण और विदयुत क्षेत्र को सुदृढ़ीकरण करने में अपनी भूमिका के लिए समर्पित है। कंपनी का अखिल भारत एवं अंतर्राष्‍ट्रीय स्तर पर नई विदयुत परियोजनाओं के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करना निरंतर जारी है। भविष्य के विजन के साथ, एसजेवीएन ने वर्ष 2026 तक 12,000 मेगावाट के मिशन और वर्ष 2040 तक 50,000 मेगावाट की कंपनी बनने के साझा विजन कि परिकल्पना की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Today Horoscope 28 December 2023/आज का राशिफल 28 दिसंबर 2023: जानिए आपकी राशि का हाल, कैसे मिलेगी सफलता…….
Next post मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लिया।
Close