सुकू मंत्रिमंडल का एक्शन प्लान कामयाब ,कांग्रेस पार्टी की वफादारी से ही होगा सम्मान, सरकार के साथ-साथ संगठन को भी संदेश

Spread the love
Read Time:3 Minute, 45 Second

विमल शर्मा……………हिमाचल कांग्रेस सरकार के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल बनाने का एक्शन प्लान तो कामयाब रहा लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार के खजाने पर करीब 85 हजार करोड़ के घाटे से उबरने के लिए मुख्यमंत्री का एक्शन प्लान कामयाब हो पाएगा इस पर सबकी नजर है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह तो साफ कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हो तो रास्ते निकल जाते हैं इसी उद्देश्य को लेकर उनकी इच्छा शक्ति देखते ही बनती है भले ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तरह-तरह की बयान बाजी विपक्ष द्वारा की गई लेकिन जब मंत्रिमंडल का गठन हो गया तो सबकी जुबान बंद हो गई मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास संगठन का अनुभव और उनके साथ खड़े नेताओं ने भी उनका साथ बखूबी निभाया और जिस का सिला सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें सम्मान सहित चुकाया  मौजूदा समय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कैबिनेट में उनके पुराने वफादार नेताओं को महत्वपूर्ण स्थान मिला इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पुत्र कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य को भी पूरा सम्मान दिया है इसके साथ साथ सीपीएस बनाने में भी सभी क्षेत्र के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में संतुलन बनाने के लिए अभी गुंजाइश रखी है ताकि किसी क्षेत्र को ऐसा ना लगे कि उनके नेताओं को नजरअंदाज किया गया है पूर्व में भी देखा गया है कि जब सुखविंदर सिंह सुक्खू संगठन चला रहे थे  तब भी उन्होंने प्रदेश के सभी क्षेत्रों को एक नजर से देखा और योग्य नेताओं को आगे लाकर अपनी अलग से टीम तैयार की जिसके चलते आज प्रदेश भर में सुखविंदर सिंह सुक्खू का अपना अलग से जनाधार है बहरहाल जो भी है सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल गठन को लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन तो किया है और इसके साथ साथ संगठन को और मजबूत करने के लिए भी यह साफ साफ संदेश है अगर संगठन मजबूत होगा तभी सरकार मजबूती से आगे चल पाएगी और सभी नेता एकजुट होकर सरकार की कामयाबी के लिए अपने सुझाव दें बहरहाल जो भी है मुख्यमंत्री इसी सप्ताह हिमाचल कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं जिसमें विशेषकर ओ पी एस. के मामले पर मोहर लगदी है और अन्य ग्जो गारंटी सरकार ने लोगों को दी है उसकी रूपरेखा भी तय होगी उधर लोगों को भी उम्मीद है सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और जनता को राहत भी मिलेगी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारत जोड़ो यात्रा मैं शामिल होने पर दी मुख्यमंत्री को चेतावनी
Next post उपमुख्यमंत्री ने सीआईआई व परमाणु उद्योग संघ के साथ की बैठक
Close