पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया कांगड़ा केंद्रीय कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन बने

Spread the love
Read Time:2 Minute, 33 Second

पूर्व एमएलए कुलदीप पठानिया बने कांगड़ा केंद्रीय कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन हमीरपुर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष है पठानिया शिमला। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले को बड़ी सौगात दी है। सुक्खू सरकार ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को कांगड़ा केंद्रीय कोऑपरेटिव बैंक का चेयरमैन बनाया किया है। सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. अजय कुमार शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वर्तमान में वे हमीरपुर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष है। कुलदीप सिंह पठानिया बमसन से विधायक रहे हैं। वे बोहनी गांव के रहने वाले हैं जो वर्तमान में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। पठानिया पहले भी कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक में रह चुके हैं।हमीरपुर से पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबियों में शुमार हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान हमीरपुर से कांग्रेस की टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं में पठानिया भी शामिल थे। हालांकि इन्होंने टिकट नहीं मिलने पर बगावत नहीं की। कांग्रेस की मजबूती के लिए क्षेत्र में काम किया। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से पठानिया सुक्खू के समर्थन में डटे रहे। बुधवार को कुलदीप सिंह पठानिया को उनकी निष्ठा का इनाम मिला। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की प्रदेश के पांच जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा और लाहुल-स्पीति में शाखाएं हैं। धर्मशाला में बैंक का मुख्यालय है। बैंक की माली हालत बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। बैंक का एनपीए बीते कुछ वर्षों के दौरान लगातार बढ़ रहा है। नए चेयरमैन के लिए बैंक को वित्तीय तौर पर मजबूत करना चुनौती भरा कार्य रहेगा। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 13 आईपीएस अफसरों को मिला प्रमोशन
Next post मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बांटे अपने मंत्रियों के विभाग
Close