मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया……
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान शिमला से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के शिक्षक एवं विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण वाहनों को झंडी दिखाकर केरल राज्य के लिए रवाना किया।
इसका आयोजन समग्र शिक्षा के अंतर्गत किया गया है। इस वर्ष इसमें विभिन्न जिलों के 240 विद्यार्थियों को शामिल किया गया हैं। यह विद्यार्थी रविवार को नई दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस से केरल राज्य के लिए रवाना होंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के तहत प्रदेश के विद्यार्थियों को केरल राज्य की कला-संस्कृति व रीति-रिवाजों को जानने-समझने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों का व्यक्तित्व विकास होता है। इस दौरान प्राप्त अनुभव जीवन मूल्यों को सही दृष्टिकोण से समझने में मदद करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से छात्रों को भारत की विविधता के बारे में समझ विकसित करने के साथ-साथ उन्हें भाईचारे की सहज भावना को आत्मसात करने में भी मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा का टेबल कैलेंडर भी जारी किया।
समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने भ्रमण कार्यक्रम तथा छात्रों की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्था बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा व रितेश कपरेट, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा नरेश ठाकुर व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating