सरकारी कर्मियों और पेंशनरों का 11000 करोड एरिया बकाया करना होगा इंतजार
कर्मियों-पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया, करना होगा इंतजार जयराम सरकार ने नहीं दिया 9 हजार करोड़ का एरियर, केंद्र के पास है 8000 करोड़ शिमला। विमल शर्मा हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने वादे के अनुसार आज पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस कर कर्मचारियों को लोहड़ी का तोहफा तो दे दिया, लेकिन इन्ही कर्मचारियों को अपने एरियर के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश की सुक्खू सरकार के पास इतना पैसा नहीं है कि कर्मचारियों को एरियर दिया जा सके। यह बात शिमला में सीएम सुक्खू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एरियर के लिए सरकार को पहले संसाधन पैदा करने होंगे। उसके बाद ही सरकार एरियर दे पाएगी। उन्होंने कहा कि एरियर देने के लिए संसाधनों पर काम शुरू कर दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों का करीब 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया है। पूर्व की बीजेपी सरकार उनकी सरकार पर करीब 11 हजार करोड़ की अदायगी कर्मचारियों और पेंशनरों की छोड़कर गई है। इसमें नौकरी में कार्यरत कर्मचारियों का करीब 4430 करोड़ए सेवानिवृत्त कर्मचारियों का करीब 5226 करोड़ रुपए अदायगी बची है। इसके अलावा छठे पे कमीशन एक हजार करोड़ डीए भी अभी तक बकाया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व की बीजेपी सरकार कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसी व्यवस्था थी। सरकारी कर्मचारियों का एरियर नहीं दिया गया। पूर्व की बीजेपी किस तरह से सरकार चला रही थी, यह समझ से परे है। बोर्ड-निगम कर्मचारियों को भी ओपीएस का तोहफा सीएम ने कहा कि ओपीएस का लाभ सभी विभागों, बोर्ड व निगम कर्मचारियों को भी मिलेगा। इस फैसले को लेने में अड़चनें काफी आईं, मगर उनकी सरकार ने फैसला किया कि हमें सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से इसे लागू करना है।
More Stories
एक साथ दो युवक बने Dream-11 से करोड़पति, लग गया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद…..
बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला गया. सर्वप्रथम बल्लेबाजी करते हुए मुंबई...
चम्पावत के पंकज महर ने ड्रीम इलेवन में जीते 10 लाख रुपये….
चम्पावत: आजकल पूरा देश क्रिकेट समेत तमाम खेलों पर आधारित ऑनलाइन गेम खेल रहा है। इसी तरह ऑनलाइन गेमिंग ऐप Dream...
Solan News: सोलन के ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में डूबने से मौत…..
हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में पानी में डूबने से मौत हो...
क्लीनिक में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, डॉक्टर ने पार की हैवानियत की सारी हदें…..
मुंबई के मलाड स्थित एक क्लीनिक में किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूचना के अनुसार गुरुवार को...
Crime:छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने दी जान, पुलिस देख श्मशान घाट पर शव छोड़ भागे परिजन; भाई ने दर्ज कराई FIR…..
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्रा ने पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या...
Average Rating