सचिवालय के फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में पुलिस की जांच में खुलासा……
शिमला 24 फरवरी 2024 अब तक सात आरोपी किए गिरफ्तार, कांगड़ा, सोलन, शिमला और मंडी जिला से भी जुड़े हैं मामले के तार शातिर खुद को बताता था सचिवालय में सचिव; तो कभी निदेशक, आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही पुलिस की टीम
प्रदेश सचिवालय में चपरासी और क्लर्क की नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में पुलिस की जांच में आरोपियों के बैंक खाते से एक करोड़ से अधिक की मनी ट्रेल मिली है। पुलिस की टीम ने आरोपियों के बैंक खाते सीज किए हैं। अभी तक एक बैंक खाते से करीब एक करोड़ 40 लाख रुपए की मनी डिटेल मिली है। बताया जा रहा है कि फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने का मुख्य आरोपी परीक्षित आजाद खुद को सचिवालय में कभी प्रधान सचिव, तो कभी निदेशक पद पर कार्यरत बताता था। शातिर ने कई लोगों को नौकरी देने के झांसे में फंसाकर ठगा है। शिमला पुलिस की टीम ने फर्जी नियुक्ति पत्र मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में फर्जी नियुक्ति पत्र मामले के तार कांगड़ा, सोलन, शिमला और मंडी जिला से जुड़े हैं। फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने नौकरी के नाम पर कई युवाओं को ठगा है और उनसे लाखों रुपए लिए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है।पुलिस ने मामले में शिमला के कोटखाई निवासी आरोपी परीक्षित आजाद को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब पता लगा रही है कि ठगी से रैकेट में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते सीज कर दिए हैं। अब तक पुलिस की जांच में मुख्य आरोपी के बैंक खाते से करीब एक करोड़ 40 लाख रुपए की मनी ट्रेल मिली है।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating