Today Horoscope 10 March 2024/मेष, सिंह, धनु वाले आज बड़ों की सलाह अवश्य लें, सभी राशियों का जानें राशिफल…..
मेष राशि…..
मेष राशि वालों के लिए आज दूर की यात्रा का योग बना हुआ है। आज अधिक कार्य आपको थका सकता है। विद्यार्थी परीक्षा में परिणाम प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करें, अन्यथा उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अधिक मेहनत करने का दिन है, शाम होने तक लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि……
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखमय होने वाला है। आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज का दिन संगीत सुनकर व्यतीत करें। किसी से कोई विवाद न करें। जीवन में कष्टों को बढ़ाने वाला समय है, सावधान रहें।
मिथुन राशि…..
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन चिंता को समाप्त करके, कार्य में प्रगति का दिन है। आज फिर से आपकी मधुर वाणी का प्रभाव लोगों को अपने वशीभूत कर लेगा। आपका कार्य क्षेत्र आपके अनुकूल चलता रहेगा। व्यापार करने वालों को धन लाभ का योग बनेगा।
कर्क राशि…….
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम सिद्ध होने वाला है। आज आपको तारीफ सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। संतान की तरफ से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं, तो रोग अंत होगा।
सिंह राशि…….
सिंह राशि वालों के लिए आज घर में चले आ रहे कष्टों का अंत होगा। जीवनसाथी से प्यार बढ़ेगा। आपस में रिश्तों की कड़वाहट समाप्त होगी। भाग्य की अनुकूलता आपके लिए बनी रहेगी। आज आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। आपको नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
कन्या राशि…..
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम सिद्ध होने वाला है। आज आप नए कार्यों में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज शत्रु आपसे पराजित रहेंगे। शारीरिक कष्टों का अंत होगा। मन प्रसन्न रहेगा। दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी।
तुला राशि…..
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद ख़ास होने वाला है। संतान से संतोषजनक समाचार प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में जुड़े हैं, तो आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शेयर मार्केट से धन लाभ का योग बनेगा, किसी के मार्गदर्शन में ही कार्य करें।
वृश्चिक राशि…….
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शांति से व्यतीत होगा। आपका क्रोध आपको मुसीबत में डाल सकता है। बिना किसी कारण क्रोध न करें परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। घर में शांति बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से व्यर्थ ना उलझे।
धनु राशि……
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत खुशनुमा साबित होगा। आज आपकी इच्छा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। जिन कार्यों की पूर्णता की प्रतीक्षा कर रहे थे, आज वह कार्य पूर्ण होंगे। यदि नए कार्य में प्रवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। घर में कोई नया वाहन लाने का योग बनेगा।
मकर राशि…..
मकर राशि वालों के लिए आज, लग्न में गोचर कर रहे मंगल बेहद प्रभावशाली सिद्ध होंगे। आपके प्रभाव से शत्रु घबरा जाएंगे। आज आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में उच्च पद प्राप्ति के अवसर बनेंगे। व्यापार करने वालों के लिए धन समृद्धि का योग बनेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
कुंभ राशि……
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आलस भरा रहने वाला है। अपने आलस का त्याग करें। पिता के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। आज आपके पिता को कोई आकस्मिक शारीरिक कष्ट हो सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। अचानक यात्रा का योग बन सकता है।
मीन राशि…….
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल साबित होगा। पिछले समय में की हुई गलती आज आपको परिणाम देगी, परंतु आपके व्यवहार से सभी परिणाम अनुकूल हो जाएंगे। आज शेयर मार्केट से धन लाभ प्राप्त होगा। यदि आप विदेश की यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल नहीं है। संतान की तरफ से लाभ प्राप्त होगा।
Average Rating