Today Horoscope 11 March 2024/मेष, वृष, सिंह, तुला, मकर राशि सहित सभी राशियों का जानें राशिफल…..
मेष राशि…..
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके कार्य क्षेत्र में चल रहे कार्य गति प्राप्त करेंगे। यदि कोई कार्य रुका हुआ था, तो आज उसके पूरा होने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है। घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि……
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम सिद्ध होने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के लिए मार्ग खुलेंगे। प्रेमी जीवन में आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है। घूमने फिरने की योजना है, तो सफल होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति पाएंगे। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपके भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि…..
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सावधान रहने का है। प्रेमी जीवन में कष्ट हो सकता है। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकता है। खर्चो पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखने की जरूरत है, कलंक लग सकता है। छात्रों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। कष्टों का सामना करना पड़ेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
कर्क राशि……
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली होने वाला है। आज के दिन आपके रोजगार में वृद्धि होगी। जीवन-साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी प्रशंसा हर तरफ की जाएगी। यदि आप संतान को लेकर चिंतित हैं, तो आज चिंता समाप्त होगी। बच्चों का भविष्य मजबूत बनेगा। अगर नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो किसी की सलाह लेकर ही करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शेयर मार्केट से धन प्राप्ति की योग हैं।
सिंह राशि…..
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला सिद्ध होगा। आज आप जमीन जायदाद के कार्य कर सकते हैं। परिवार की जिम्मेवारियां अच्छे से निभा पायेंगे। परिवार के सदस्यों में आज खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ खाना खाने जाने की योजना बन सकती है। आज प्रेम विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में ईमानदारी से काम करने की शाबाशी मिलेगी।
कन्या राशि…..
कन्या राशि वालों के लिए सोच समझकर दिन बिताना होगा। छात्रों को अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाह रहे हैं, तो अभी रुकना होगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। आने वाला समय अच्छा रहेगा।
तुला राशि…..
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सतर्क रहने का है। सोच समझ कर निर्णय लेने का दिन हैं। किसी को पैसा उधार ना दें। आप पर झूठे आरोप लगा सकते हैं। आपका व्यवसायिक प्रोजेक्ट पूरा होने में बाधा आ सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी ।संतान को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेज सकते हैं।
वृश्चिक राशि……
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का समय उन्नति देने वाला है। आज आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। आपकी योजना का लाभ कोई और ले सकता है। आपकी ऊर्जा का लाभ कोई और उठा सकता है। सहायता करना अच्छी बात है, परंतु समय और स्थिति देखकर। कार्य क्षेत्र के अनुभव आज आपके काम आएंगे। आर्थिक लाभ होता हुआ नजर नहीं आ रहा। आज शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें।
धनु राशि…..
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी सूझबूझ कार्यक्षेत्र में रंग दिखाएगी। परन्तु परिवार में तनाव बढ़ सकता है। आज आपको शांति से निर्णय लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बीतेगा। दिन अच्छा रहेगा, संतान की सफलता मन को प्रसन्न कर सकती है।
मकर राशि……
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन संतान की उन्नति का दिन है। आज संतान का अच्छा परिणाम मन को खुश रखेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन बाहर खाना खाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। जीवन साथी की सलाह अच्छी साबित होगी। घर में खुशी का माहौल बनाने की कोशिश करें। ऑफिस का तनाव घर में ना लेकर आए।
कुंभ राशि…..
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज किस्मत का सितारा आपका साथ देगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याएं नियंत्रण में आएँगी। कारोबार में सितारा चमकेगा। अगर आप लोहे का काम कर रहे हैं, तो आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। अपने मित्रों पर भरोसा रखें।
मीन राशि…..
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें। नई वेबसाइट की शुरुआत ना करें। आय के साधनों में बाधा आ सकती है। किसी को धन ना दें, धन वापिस आने में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि किसी को मानसिक पीड़ा है, तो वह अपना ध्यान अवश्यक रूप से रखें।
Average Rating