Today Horoscope 20 March 2024/मेष से मीन तक, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन…..

Spread the love
Read Time:8 Minute, 30 Second

मेष राशि……

आज के दिन मेष राशि वाले कार्यस्थल पर अपने अधीनस्थों के सहयोग से लक्ष्य की प्राप्ति समय पर कर लेंगे। अपने बच्चों के साथ कुछ सुखद समय बिताना न भूलें। आज आर्थिक जोखिम से बचें। आप अपने लव पार्टनर की आंखों में अपने लिए विशेष प्यार देखेंगे। पाचन (गैस्ट्रिक) समस्याओं से पीड़ित व्यक्तियों को बीमारी से राहत मिलेगी। कुछ व्यक्तिगत निर्णय आपके पक्ष में नहीं रहेंगे जिससे आज शाम को तनाव रहेगा। 

वृष राशि…..

आज के दिन वृष राशि वाले यदि एक अच्छे करियर की तलाश में हैं, तो पर्यटन क्षेत्र आपके लिए बेहतर करियर होगा। परिवार सहित किसी मित्र के यहां समारोह में शामिल होंगे। आज के दिन म्युचुअल फंड में निवेश करने से भविष्य में धन लाभ होगा। प्यार में समर्पण और विश्वास बहुत जरूरी है। आप अपने आप को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए वसायुक्त भोजन पर नियंत्रण रखेंगे और नियमित रूप से व्यायाम करना शुरू कर देंगे। 

मिथुन राशि…..

आज के दिन मिथुन राशि वाले अत्यधिक समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्यों का पीछा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ खूबसूरत पलों का आनंद लेंगे। पिछले निवेश से आय में वृद्धि का अनुमान है। प्यार में आप बहुत सरल और भावुक हो जाते हैं जिस कारण आपका नुकसान भी होगा। उच्च रक्तचाप के रोगियों को बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए अपनी जीवनशैली को सरल बनाना होगा। 

कर्क राशि…..

आज के दिन कर्क राशि वाले अपने ग्राहकों की जरूरतों को जानने का प्रयास करेंगे जिससे व्यवसाय को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। आज रिश्तेदारों से मिलने का दिन है। शेयर बाजार या कमोडिटी बाजार में आज निवेश करेंगे तो धन लाभ होगा। आज आप अपने लव पार्टनर के साथ पुरानी यादें शेयर करेंगे। युवा अपने शरीर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए व्यायाम और जिम का सहारा लेंगे।

सिंह राशि….

आज के सिंह राशि वाले सीधे जवाब न देकर अपने करीबी सहयोगियों को नाराज़ कर देंगे। निजी संबंधों के दुरुपयोग से पारिवारिक जीवन ख़राब हो जाएगा। ऑनलाइन स्रोत से आपको धन लाभ होगा। नए अनुबंध में आज धन निवेश न करें। आज की यात्रा कष्टकारी रहे। आपका लव पार्टनर आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। यूरिन इन्फेक्शन से काफी लोग परेशान रहेंगे। कुछ महिलाएं यूटरस में सिस्ट होने से पीड़ा महसूस करेंगी। 

कन्या राशि…..

आज के दिन कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर सब कुछ बहुत आसानी से प्राप्त हो जाएगा और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपको अपनी जरूरतों के लिए परिवार की मदद पर निर्भर रहना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में आपको बहुत सावधान रहना होगा। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाएगी। आपको लगातार आने वाली खांसी की समस्या से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। 

तुला राशि…..

आज के दिन तुला राशि वाले कोई इंटरव्यू देने जाएंगे। संगीत और कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नए समारोह करने का अनुबंध होगा। पारिवारिक मामलों में कानूनी हस्तक्षेप से सख्ती से बचें। खर्च आपके बजट से बाहर हो जाएगा। अपने लव पार्टनर से कोई भी पर्सनल बात छुपाएं नहीं। मानसिक प्रसन्नता शारीरिक स्वास्थ्य के लिए टॉनिक की तरह है। दोस्तों के साथ आनंददायक यात्रा बहुत संतुष्टिदायक रहेगी। 

वृश्चिक राशि…..

आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों को कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को संभालने का आपका तरीका पसंद नहीं आएगा। माता-पिता की उपेक्षा ना करें। रियल एस्टेट में निवेश करने से आपको शानदार लाभ होगा। प्रेम जीवन में आप अपने को बहुत खुश महसूस करेंगे। मधुमेह के रोगी अपनी दवाओं को समय पर अवश्य ले ले। मित्रों के साथ आप आज किसी काम को करने का प्रयास करेंगे जिसमें सफलता मिलेगी। 

धनु राशि…..

आज के दिन धनु राशि वालों के कार्यस्थल पर यदि परिणाम उम्मीद से कम रहे तो अपने काम की समीक्षा करनी चाहिए। परिवार में थोड़ी परेशानी रहेगी क्योंकि बच्चे आपके मनमाफिक काम नहीं करेंगे। शेयर मार्केट में कुछ विशेष स्टॉक में निवेश करने जरूर लाभ होगा। आप अपने लव पार्टनर के लिए निजी ख़ुशी का त्याग करेंगे। किसी भी प्रकार का नशा आपके स्वास्थ्य को बहुत खराब कर देगा। आज शाम को आप किसी बात को लेकर बहुत परेशान रहेंगे। 

मकर राशि…..

आज के दिन मकर राशि वाले काम के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भविष्य की सफलता की नींव रखेगा। परिवार की प्रगति में आज अपना सारा ध्यान लगाएंगे। आज आपका निवेश भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। अपने लव पार्टनर का आज विशेष ख्याल रखेंगे। स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए आपको योग और व्यायाम का सहारा लेना चाहिए। दूसरों की मदद करने के चक्कर में आप अपना नुकसान कर बैठेंगे ध्यान रखें। 

कुम्भ राशि….. 

आज के दिन कुंभ राशि वाले अपने कार्यस्थल पर नई नियुक्ति करेंगे। पारिवारिक विवाद की जानकारी बाहरी लोगों को न होने दें। ऑनलाइन गेमिंग के द्वारा भी आपको धन प्राप्त होगा। आपका लव पार्टनर आज आपसे उपहार की उम्मीद करेगा। कुछ लोग सर दर्द या माइग्रेन से बहुत परेशान रहेंगे। आज आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे उन पर विजय प्राप्त करेंगे। न्यायिक प्रक्रिया में भी आपको विजय मिलेगी। 

मीन राशि…..

आज के दिन मीन राशि वाले कुछ लोग पढ़ाई के लिए विदेश जाने की तैयारी करेंगे। एक शानदार शाम के लिए रिश्तेदार और दोस्त आपके साथ शामिल होंगे। बच्चों की पढ़ाई संबंधित किताबों की खरीदारी करेंगे। वित्त क्षेत्र से जुड़े हुए एजेंट आज अच्छा कमीशन प्राप्त करेंगे। आज आप अपने लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। आप अपनी कोई कमी को सुधारने का प्रयास करेंगे। दूसरों की अनुचित आलोचना आपको नहीं करनी चाहिए। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Kullu news:जगतसुख के नागनी नाला में भूस्खलन से ढाई मंजिला मकान जमींदोज , गाय सहित 18 कुत्ते भी मलबे में दबे…..
Next post IAS ओंकार शर्मा को दिया गया गृह विभाग का अतिरिक्त कार्यभार…
Close