टुटीकंडी पार्किंग से पर्यटक बसों को हटाने के आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती
न्यायाधीश सुशील कुकरेजा ने राज्य सरकार समेत आयुक्त नगर निगम शिमला को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब किया है। मामले की सुनवाई 9 फरवरी को निर्धारित की गई है।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने टुटीकंडी पार्किंग से पर्यटक बसों को हटाने के आदेशों को चुनौती दी गई है। न्यायाधीश सुशील कुकरेजा ने राज्य सरकार समेत आयुक्त नगर निगम शिमला को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब किया है। मामले की सुनवाई 9 फरवरी को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता जीवन सिंह वर्मा ने नगर निगम शिमला के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत टुटीकंडी पार्किंग से पर्यटक बसों को हटाने का आदेश दिया गया है। नगर निगम शिमला ने याचिकाकर्ता को पार्किंग से इन बसों को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश दिए हैं। याचिकाकर्ता अगर ऐसा नहीं करता है तो उस स्थिति में याचिकाकर्ता और निगम के बीच हुए करार को रद्द कर दिया जाएगा। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण यह आदेश पारित किए गए है।
दलील दी गई कि 19 जनवरी 2021 को याचिकाकर्ता ने नगर निगम शिमला के साथ पार्किंग को चलाने के लिए करार किया और 1.8 करोड़ रुपये की राशि जमा करवाई। करार के मुताबिक याचिकाकर्ता को दस साल के लिए पार्किंग का संचालन दिया गया। याचिका के माध्यम से अदालत को बताया गया कि निगम ने टुटीकंडी पार्किंग कांपलेक्स में 14 कमरों का होटल चलाने की अनुमति भी दी है। दलील दी गई कि पर्यटक इन बसों के जरिये होटल तक आते हैं और अपनी बस पार्किंग में ही खड़ी करते हैं। पर्यटक बसें अवैध तरीके से चल रही हैं या वैध, इस बारे में याचिकाकर्ता का कोई हस्तक्षेप नहीं है। इनका संचालन रोकना प्रशासन का कार्य है। आरोप लगाया गया कि इस तरह के आदेशों से याचिकाकर्ता के सांविधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। याचिकाकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई है कि निगम के इन आदेशों को रद्द किया जाए।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
एक साथ दो युवक बने Dream-11 से करोड़पति, लग गया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद…..
बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला गया. सर्वप्रथम बल्लेबाजी करते हुए मुंबई...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Average Rating