Today Horoscope 22September 2023:-आज का दिन इन जातकों के लिए शानदार, रुके काम पूरे होंगे, जानें अपना राशिफल…..
आज शुक्रवार का दिन इन जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मेष राशि…..
दाम्पत्य जीवन में कुछ विघ्नता रहेगी। प्रियजनों का व्यवहार आपको दु:ख पहुँचा सकता है। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। जूनियर्स के साथ आपको अपने सम्बन्ध खराब नहीं करना चाहिये।
वृषभ राशि….
जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा का आनन्द लेंगे। रिलेशनशिप को लेकर समस्या दूर होगी। हर कार्य में परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा।
मिथुन राशि….
मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। इसीलिये आज आप आराम भी करने का विचार बनायेंगे। रचनात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि…..
अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। सेहत खराब होने के चलते परेशानी हो सकती है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है।समय का दुरुपयोग करने के कारण बॉस आपसे नाराज होंगे। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा।
सिंह राशि……
पाचन सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती हैं। अपने शौक को पूरा करने में तत्पर रहेंगे।अपनों के प्रति विश्वास बनाये रखें। पीठ में जकड़न और दर्द की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या राशि…..
जॉब में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।
तुला राशि…..
करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। सोच-समझकर ही प्रतिक्रिया दें। लोगों से प्रशंसा मिलेगी। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। किसी जरूरी काम को निपटाने का दबाव रहेगा।
वृश्चिक राशि…..
नव विवाहित लोग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ़्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।दिक्कतों का हल ढूंढने में लगे रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।
धनु राशि…..
जट का ध्यान रखकर ही कोई काम करें। भगवान का नाम लें।.आज आपको बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। स्पष्टवादी होने से बचना चाहिये। परिवार का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा।
मकर राशि…..
अनुशासन को काफी महत्व देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बनाये रखें।परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान की उन्नति से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन से अपने मन के मनोभावों को व्यक्त कर सकते हैं।
कुंभ राशि……
कारात्मक रवैया अपनाने के कारण आपके सभी काम समय पर हो जायेंगे। जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। बुजुर्गों की सलाह लेना हितकर होगा।
मीन राशि….
यात्रा के दौरान कठिनाइयाँ आयेंगी। रिश्तेदारों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। कुटिल लोगों से मित्रता न करें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं।
Average Rating