Today Horoscope 08 October 2023/आज का राशिफल 08 अक्टूबर 2023: वृषभ सहित इन राशियों को सफलता मिलेगी, कन्या, तुला का दिन शानदार रहेगा…..
आज रविवार को वृषभ सहित इन राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। कन्या,तुला का दिन शानदार रहेगा। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशिफल
मेष राशि के जातक अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। राजनीति और परनिन्दा आदि से दूर रहें। नसों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नजदीकी सम्बन्धियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपके विरोधी मित्रता दिखाने का प्रयास करेंगे।
वृषभ राशिफल
इंटरव्यू में आपको सफलता मिलने की सम्भावना प्रबल है। आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रेमी जन को आप गिफ्ट्स दे सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशिफल
घर में आज कुछ पार्टी जैसा माहौल रहेगा। लोग आपको काफी सम्मान देंगे। साझेदारी से जुड़े हुए कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। आपको पारदर्शिता अवश्य रखनी पड़ेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
कर्क राशिफल
आज व्यापारिक सम्बन्धों का अच्छा लाभ उठायेंगे। आय के स्रोत काफी अच्छे रहेंग धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। लेखन कार्य में आप काफी रुचि लेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातक अपने विचारों को सबसे शेयर न करें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की चिन्ता उधार धन देने से बचना चाहिये। ऑनलाइन कारोबार में नुकसान हो सकता है। अपनी योग्यता पर सन्देह न करें।
कन्या राशिफल
आप सभी काम बेहतरीन तरीके से कर पायेंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। कला और संगीत में आप काफी रुचि लेंगे।
तुला राशिफल
नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त आय के लिए कुछ नये स्रोत ढूंढ सकते हैं। व्यवसाय में खर्चे बढ़ेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों को आज पार्टी दे सकते हैं। प्रेमी जन के साथ एकान्त में समय बिता सकते हैं। परिवार में शान्ति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशिफल
आज किसी मीटिंग के लिये जा रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। बॉस आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा करें निर्माण कार्यों में गति आयेगी। जॉब में आपके काम की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन काफी अनुशासित रहेगा।
धनु राशिफल
नया काम भी शुरू करने से बचना चाहिये। जीवनसाथी को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपका उपहास कर सकते हैं। लेकिन आपको इन सबसे बेपरवाह रहते हुए काम पर ध्यान देना है।
मकर राशिफल
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। उच्च पदस्थ लोगों के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है महत्वपूर्ण आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशिफल
कार्यक्षेत्र में नोक-झोक हो सकती है। जो लोग घर से दूर रहते हैं वे आज छुट्टी ले सकते हैं। आराम करना पसन्द करेंगे। मन में किसी अप्रिय खबर की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना चाहिये।
मीन राशिफल
बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। इसके बावजूद आप दूसरों की मदद को तत्पर रहेंगे। अपनी क्षमता से अधिक किसी की सहायता न करें। आप स्वयं ही परेशानियों में घिर सकते हैं।
Average Rating