हिमाचल :-पुलिस को चकमा देकर भाग गया चोरी का आरोपी, देखती रह गई पुलिस………
हमीरपुर जिला में एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया है। यह आरोपी चोरी के केस में पकड़ा गया था और अदालत में पुलिस रिमांड पर लेने के बाद उसे थाना में वापस लाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिला के पुलिस थाना बड़सर में चोरी का आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग गया। आरोपी पुलिस थाना की दीवार को फांद कर डंगे से दूसरी तरफ कूद गया और पुलिस की पहुंच से दूर निकल गया।
हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए और आरोपी भागने में कामयाब हो गया। आरोपी के पुलिस कस्टडी से भागने पर अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि एक सप्ताह में आरोपियों के भागने का यह दूसरा मामला सामने आया है। ताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपी को अदालत ने छह अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। बीते रोज उसका रिमांड खत्म हुआ तो पुलिस उसे लेकर अदालत पहुंची।
अदालत ने आरोपी को एक बार फिर रिमांड पर भेज दिया। पुलिस की टीम जब उसे अदालत से थाना वापस लेकर पहुंची तो वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है, जिसने बड़सर बाजार में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।आरोपी के भागने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। हर तरफ नाकाबंदी कर दी गई है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद थाना में लाया जा रहा था इस दौरान वह भाग गया। मामले में आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही उसे पकड़कर सलाखों के पिछे किया जाएगा।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating