कुलदीप पठानिया होंगे विधानसभा स्पीकर, भरा नामांकन, पूर्व सीएम ने दिया समर्थन

Spread the love
Read Time:2 Minute, 34 Second

कुलदीप पठानिया होंगे विधानसभा स्पीकर, भरा नामांकन, पूर्व सीएम ने दिया समर्थन
भटियात से चौथी बार बने विधायक बने हैं कुलदीप पठानिया, विस अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन

धर्मशाला। विमल शर्मा जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया  विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) होंगे। उनका विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय है। उन्होंने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। कुलदीप पठानिया ने बुधवार को विधानसभा सचिव को स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन पत्र सौंप दिया है। हालांकि स्पीकर का चुनाव कल विधानसभा में होना है। लेकिन केवल एक ही नामांकन होने के चलते कुलदीप पठानिया का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय है।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए कुलदीप पठानिया का नाम सामने रखा। जिस पर सभी ने सहमति जताई। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी कुलदीप पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया।  पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तो कुलदीप पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष  बनने की बधाई भी दे दी है।

65 वर्षीय कुलदीप पठानिया पूर्व में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। वह चौथी बार चुनाव जीतकर आए हैं। पठानिया 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक  बने। दूसरी बार 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। तीसरी बार 2007 और 2022 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए। कुलदीप पठानिया के नामांकन के दौरान सीएम सुखविंदर सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, समेत नेता प्रतिपक्ष भी मौजूद रहे। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post <strong>मुख्यमंत्री ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया</strong>
Next post सुक्खू बोले स्कूलों को चपरासी और सीएचसी को चला रहे फार्मासिस्ट
Close