कुलदीप पठानिया होंगे विधानसभा स्पीकर, भरा नामांकन, पूर्व सीएम ने दिया समर्थन
कुलदीप पठानिया होंगे विधानसभा स्पीकर, भरा नामांकन, पूर्व सीएम ने दिया समर्थन
भटियात से चौथी बार बने विधायक बने हैं कुलदीप पठानिया, विस अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन
धर्मशाला। विमल शर्मा जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) होंगे। उनका विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय है। उन्होंने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। कुलदीप पठानिया ने बुधवार को विधानसभा सचिव को स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन पत्र सौंप दिया है। हालांकि स्पीकर का चुनाव कल विधानसभा में होना है। लेकिन केवल एक ही नामांकन होने के चलते कुलदीप पठानिया का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय है।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए कुलदीप पठानिया का नाम सामने रखा। जिस पर सभी ने सहमति जताई। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी कुलदीप पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तो कुलदीप पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनने की बधाई भी दे दी है।
65 वर्षीय कुलदीप पठानिया पूर्व में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। वह चौथी बार चुनाव जीतकर आए हैं। पठानिया 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। दूसरी बार 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। तीसरी बार 2007 और 2022 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए। कुलदीप पठानिया के नामांकन के दौरान सीएम सुखविंदर सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, समेत नेता प्रतिपक्ष भी मौजूद रहे।
More Stories
एक साथ दो युवक बने Dream-11 से करोड़पति, लग गया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद…..
बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला गया. सर्वप्रथम बल्लेबाजी करते हुए मुंबई...
चम्पावत के पंकज महर ने ड्रीम इलेवन में जीते 10 लाख रुपये….
चम्पावत: आजकल पूरा देश क्रिकेट समेत तमाम खेलों पर आधारित ऑनलाइन गेम खेल रहा है। इसी तरह ऑनलाइन गेमिंग ऐप Dream...
Solan News: सोलन के ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में डूबने से मौत…..
हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में पानी में डूबने से मौत हो...
क्लीनिक में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, डॉक्टर ने पार की हैवानियत की सारी हदें…..
मुंबई के मलाड स्थित एक क्लीनिक में किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूचना के अनुसार गुरुवार को...
Crime:छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने दी जान, पुलिस देख श्मशान घाट पर शव छोड़ भागे परिजन; भाई ने दर्ज कराई FIR…..
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्रा ने पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या...
Average Rating