देर रात चार आईएएस और आठ एचएएस अफसरों के तबादले, सी पॉलरासु बने नए सहकारिता सचिव
राज्य सरकार ने देर रात 4 आईएएस और 8 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस अधिकारियों में प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव सी पॉलरासु को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। ये विभाग पहले डॉ. अजय शर्मा के पास था। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हरबंस सिंह ब्रेसकोन को स्पेशल सेक्रेट्री पीडब्ल्यूडी लगाया गया है। निवेदिता नेगी को एडीसी मंडी नियुक्त किया गया है। महेंद्र पाल गुर्जर को अब एडीसी ऊना भेजा गया है।
दूसरी ओर एचएएस अधिकारियों में सुखदेव सिंह को पिछड़ा वर्ग विकास निगम कांगड़ा में एमडी लगाया गया है। डॉक्टर मदन कुमार को सरदार वल्लभ पटेल कलक्टर यूनिवर्सिटी मंडी का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। विवेक महाजन को एसडीएम अंब, ऊना जिला में नियुक्त किया गया है। जगन ठाकुर को पर्यटन विभाग के एडिशनल डायरेक्टर के पद पर भेजा गया है। डॉ विक्रम सिंह अब ज्वाइंट सेक्रेट्री ट्राईबल डेवलपमेंट होंगे और ज्वाइंट सेक्रेट्री हॉर्टिकल्चर का कार्यभार भी देखेंगे। अनिल कुमार भारद्वाज को एसडीएम डलहौजी लगाया गया है। मुकेश शर्मा को एसडीएम ठियोग नियुक्त किया गया है, जबकि कमल देव को एक्स सर्विसमैन कॉरपोरेशन हमीरपुर में सेक्रेटरी के पद पर भेजा गया है।
संजीव गांधी शिमला के पुलिस अधिक्षक लगाए
शिमला । तबादलों के एक महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस के तीन बड़े अफसरों के तबादले किए गए। इसमें सबसे महत्त्वपूर्ण तबादला आदेश आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी के हैं। उन्हें फस्र्ट बटालियन जुन्गा से बदलकर शिमला का एसपी लगाया गया है। इसके अलावा हाल ही में डीआईजी प्रमोट हुए गौरव चंद को डीआईजी टीटी एंड आर लगाया गया है। एसपी शिमला डा. मोनिका को कमांडेट फस्र्ट बटालियन जुन्गा लगाया गया है। चर्चा है कि आने वाले कुछ दिनों में कुछ और जिलों के एसपी बदले जाएंगे।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
एक साथ दो युवक बने Dream-11 से करोड़पति, लग गया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद…..
बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला गया. सर्वप्रथम बल्लेबाजी करते हुए मुंबई...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Average Rating