शिकार करने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत:शिमला के ठैला जंगल में हादसा, हाथ में पकड़ी बंदूक से अचानक हुआ फायर
हिमाचल की राजधानी शिमला के ढली थाने के तहत एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ ठैला के जंगल में शिकार करने गया था। पुलिस को गवाह की ओर से दिए गए बयान से पता लगा है कि मृतक ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई थी। इस दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
जंगली जानवरों को मारने के लिए आए थे
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए ढली के साथ लगते ठैला के जंगल में आए थे। राकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीते शुक्रवार देर शाम कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए थैला आए।
उसने बंदूक की गोली की आवाज सुनी। देखा कि एक आदमी दोनों हाथों से छाती को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ा है। उसके हाथ में बंदूक थी, ऐसे में उससे अचानक खुद से ही गोली चल गई।
ठियोग का रहने वाला है मृतक
मृतक का नाम केवल राम पुत्र कांशीराम निवासी गांव अन्नु पोस्ट ऑफिस कथोग तहसील ठियोग है। पुलिस ने ढली थाना में FIR दर्ज की है। जिसमें IPC की धारा 336, 304 ए, 201, 34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। SHO ढली इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
मौत कैसे हुई, जांच में जुटी पुलिस
हालांकि, मौत का प्राथमिक कारण खुद से गोली चलना माना जा रहा है। इसके बावजूद भी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
एक साथ दो युवक बने Dream-11 से करोड़पति, लग गया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद…..
बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मैच खेला गया. सर्वप्रथम बल्लेबाजी करते हुए मुंबई...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Average Rating