पटवारियों के 209 पद भरेगी सरकार : सुक्खू…..
प्रदेश भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने विभाग पर इस काम को थोपा नहीं है, बल्कि इसे समयबद्ध किया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था को एक वर्ष देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पटवारियों के 209 पद भरने जा रही है। उधर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को लोकायुक्त संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया। इस संशोधन विधेयक के तहत पहले उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ही इस पद पर नियुक्ति के पात्र थे, लेकिन सरकार ने वर्ष 2021 में मुख्य न्यायाधीश के साथ-साथ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को भी लोकायुक्त के पद पर नियुक्ति का प्रावधान कानून में किया। ऐसे में अब लोकायुक्त के पद पर उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश की नियुक्ति के उद्देश्य से कानून की धारा-7 में संशोधन किया जाना है। न्यायाधीश के लोकायुक्त पद पर नियुक्त होने के बाद वह इस पद के वेतन एवं भत्तों को प्राप्त करने के पात्र होंगे।
More Stories
सफलता: सैनधार में बचपन के दोस्त एक साथ बने अग्निवीर……
नाहन: सफलता की ये दास्तां, सिरमौर के “सैनधार” के दो दोस्तों की है। दोनों ने छठी से 12वीं तक एक साथ शिक्षा...
उपलब्धि : पालमपुर की शान्या त्रेहन को माइक्रोसॉफ्ट ने दिया 51 लाख रुपए का पैकेज…..
पालमपुर: पालमपुर की बेटी शान्या त्रेहन को अमेरिका की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में सालाना 51 लाख पैकेज पर नौकरी मिली है।...
सेल्स ऑफिसर के भरें जाएंगे 20 पद, 3.95 लाख रुपए मिलेगा बेतन…
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली, बैंकिंग सेक्टर के लिए जिला शिमला में...
24 साल की लड़की भारतीय सेना में बनी जज एडवोकेट जनरल कराटे में है ब्लैक बेल्ट ………
मंडी. हिमाचल की बेटी काजल राय सदाना ने देश भर में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है. छोटी काशी की रहने वाली...
शिमला : 30 जनवरी को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन, देखें सारी जानकारी…
शिमला, 23 जनवरी 2024 : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला,...
Average Rating