राज्यपाल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा….

Spread the love
Read Time:1 Minute, 54 Second

देश का सुरक्षा चक्र हैं हमारे जवान: शुक्ल

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने तीन दिवसीय किन्नौर प्रवास के दौरान आज 13000 फीट से अधिक ऊंचाई पर शिपकी-ला स्थित सेना की चौकी और भारत तिब्बत सीमा बल की चौकी का दौरा किया।
राज्यपाल का शिपकी-ला का यह पहला दौरा था। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ थीं।
सेना के अधिकारियों ने राज्यपाल को सीमा से सम्बंधित व्यवस्था से अवगत करवाया।
राज्यपाल ने कहा कि वह यहां तैनात जवानों के उत्साह से प्रभावित हुए हैं। यहां जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने से जवान यहां तैनात हैं, जिनका एक ही धर्म है देश की सुरक्षा। इन वीर सैनिकों के कारण ही हम सुरक्षित हैं। उन्होंने इन्हें देश का ‘सुरक्षा चक्र’ कहा और प्रसन्नता व्यक्त की कि उन्हें इन जवानों के साथ समय व्यतीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, कमांडर ब्रिगेडियर आर.पी.सिंह, उपायुक्त तोरूल एस.रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, शिपकी-ला सैन्य पोस्ट के हेड मेजर जाय कपफोह, आई.टी.बी.पी. के ए.सी.जी.डी विनोद कुमार भारती तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक: मुख्यमंत्री…..
Next post मुख्यमंत्री ने वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया….
Close