हादसा : सिलैंडर लीक होने से किचन में लगी आग, चार वर्षीय बच्चे की झुलसने से मौत….
सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल की जयहर पंचायत में गैस सिलैंडर लीक होने से किचन में लग गई। इस घटना 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयहर पंचायत के चाकली गांव में वीरवार दोपहर को एक घर में आयोजन की तैयारी चल रही थी। इसी बीच गैस सिलैंडर लीक होने से किचन में आग लग गई। आग को देख परिवार के लोग किचन से बाहर की तरफ भागे लेकिन 4 वर्षीय नमन पंवार किचन में ही फंस गया। बच्चे को बचाने के लिए उसके पिता नेक राम ने आग से उसे निकालने का प्रयास किया। जब तक बच्चे को आग से निकाला गया तब तक नमन 90 प्रतिशत झुलस चुका था। बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। जयहर पंचायत के प्रधान लेखराज ने नमन की मौत की पुष्टि की है। उधर, पुलिस थाना पच्छाद प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने अस्पताल में जाकर परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating