Solan:- यूनिवर्सिटी की छात्रा ने महिला प्रोफ़ेसर पर छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो बनाने के लगाए आरोप…
सोलन जिले के बद्दी स्तिथ चितकारा यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने कॉलेज की एक महिला प्रोफ़ेसर पर उससे छेड़छाड़ करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। छात्रा ने महिला थाना में प्रोफ़ेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।बता दें कि पीड़िता यूनिवर्सिटी की फर्स्ट ईयर की छात्रा है। उसने शिकायत में कहा है कि महिला प्रोफेसर उसके साथ छेड़छाड़ करती थी और अकेले में कमरे में उसकी अश्लील वीडियो भी बनाती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि महिला प्रोफेसर ने तीन बार अश्लील वीडियो बनाकर उसे शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया है।पीड़िता ने बताया कि उसने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को और महिला प्रोफेसर को भी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी है।मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस थाना बद्दी में पीडि़त छात्रा के बयान पर चितकारा यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर के खिलाफ 354, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Next post
आज का राशिफल 3 अक्टूबर 2023: कर्क, वृश्चिक, तुला को सफलता मिलेगी, कुंभ, सिंह सावधान रहें……
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating