Today Horoscope 06 October 2023:-आज इन राशियों को व्यापार के क्षेत्र में मिल सकता है लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल…..

Spread the love
Read Time:4 Minute, 56 Second

शुक्रवार का दिन इन जातकों के लिए खुशियाें भरा रहेगा। कुछ जातक सावधान रहें। लेनदेन में लापरवाही न करें। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि…..
मेष राशि के जातकों को धन लाभ होगा। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। उलझनों के बावजूद सभी काम आपके अनुसार ही पूर्ण होंगे। मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

वृषभ राशि….
सहकर्मियों का दबाव झेलना पड़ सकता है। आपकी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है। कर्मचारियों के बीच टकराव होने की आशंका है। मानसिक दुविधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि..
मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों की जरूरतों का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों का आसानी से निर्वहन कर पायेंगे। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग करेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि……
धन खर्च करना पड़ सकता है। लोग स्वार्थ की भावना से आपको धोखा दे सकते हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी विवादों में आपको उलझना पड़ सकता है। मेहनत का सन्तोषजनक परिणाम प्राप्त होगा। तुरन्त लाभ की आशा करेंगे तो निराश होना पड़ेगा।

सिंह राशि…..
सिंह राशि को व्यावसायिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। सामाजिक गतिविधियों में आप व्यस्त होने वाले हैं। सन्तान के सहयोग से लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि…..
कन्या राशि का आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। शोध कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आत्मनिरीक्षण के लिये दिन उत्तम है। घर के सदस्यों के बीच वैचारिक सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

तुला राशि……
किसी पर भी अत्यधिक विश्वास न करें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। बॉस की बातों का बुरा न मानें। बच्चों की गतिविधियों के कारण शर्मिंदा होना पड़ सकता है। कार्यशैली में कुछ बदलाव ला सकते हैं।

वृश्चिक राशि…..


आज अनजान लोगों से विवाद न करें। पति-पत्नी के बीच अहम् में टकराव हो सकता है। तनाव का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें।

धनु राशि……
रुका हुआ सरकारी काम आज हल हो सकता है। पारिवारिक मामलों को शान्तिपूर्ण तरीके से निपटा लें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जॉब में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पायेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करेंगे।

मकर राशि….
आज नौकरी मिल सकती है। तनाव की वजह से शरीर में शिथिलता रहेगी। अधिकारियों के विभाग में परिवर्तन हो सकता है। अनैतिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।अफसरों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

कुंभ राशि.….
कुंभ राशि के छात्र अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट से धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। शान्त मन से समस्याओं का समाधान खोजें।

मीन राशि…..
मीन राशि के जातकों की रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है। नये कोर्स में आप प्रवेश ले सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। सहयोगी आपके काम में टोका-टाकी कर सकते हैं। घर में धार्मिक गतिविधियाँ हो सकती है। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल सरकार ने बदले 7 HPAS, अधिसूचना देखें किसको कहाँ लगाया.
Next post 73वें और 74वें संविधान संशोधन से बदली लड़कियों के प्रति समाज की मानसिकताः मुख्यमंत्री
Close