हादसा : झोंपड़ी में लगी आग, पति के सामने जिंदा जल गई पत्नी……
सिरमौर :राजगढ़ के रूग गांव के समीप बीती रात एक अग्निकांड का दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस दिल दहला देने वाली अग्निकांड की इस घटना में एक महिला और सात बकरियां झौंपड़ी में जिंदा जल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार रूग शिरगली के रहने वाले देवेन्द्र ने गर्मियों के लिए सेर जंगल में अपने घोड़ों और बकरियों के लिए घास और लकड़ी की टहीनियों की झौंपड़ी बनाई हुई थी, जिस पर तिरपाल लगाई हुई थी। इस झोंपड़ी में देवेन्द्र व उसकी पत्नि मेंहदी देवी भी अस्थाई रूप से रह रहे थे। बीती रात करीब आठ बजे जैसे की मेंहदी (33 साल) स्नान करके अंदर झोंपड़ी में टीन की अंगीठी में आग सेंक रही थी। इसी दौरान मेंहदी ने गलती से अंगीठी का ढक्कन उठाया। जिससे अंगीठी से निकली लपटों से घास में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि झोंपड़ी में एक घोड़ा भी था, जोकि बिदक कर बाहर निकल गया। लेकिन मेंहदी और बकरियां आग की चपेट में आ गई। जब तक गांव के लोग मदद को आए तक तक मेंहदी की आग से झुलस कर मौत हो गई थी। साथ ही सात बकरियां भी जलकर मर चुकी थी। अग्निकांड की सूचना मिलते ही एसडीएम राजकुमार ठाकुर, तहसीलदार उमेश शर्मा पुलिस दलबल सहित मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झोंपड़ी राख हो चुकी थी।
राजगढ़ पुलिस द्वारा मेंहदी के शव को कब्जे में ले लिया गया। शव का शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। तहसीलदार उमेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत मौके पर प्रदान कर दी गई है। पुलिस थाना में मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस अग्निकांड की इस घटना की गहनता से जांच कर रही है।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating