Accident: डिपो का राशन लेकर जा रही जीप खाई में गिरने से चालक की मौत
दुनाली-बतोट मार्ग पर सरकारी डिपो के लिए राशन लेकर जा रही जीप खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान याकूब (24) पुत्र गुलाम निवासी पल्यूर के रूप में हुई है। वह रविवार को दोपहर के समय सरकारी डिपो का राशन लेकर बतोट की तरफ जा रहा था। खद्दल के पास पहुंचा तो गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।गाड़ी को खाई में गिरता देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही भरमौर थाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गाड़ी में सवार चालक का शव खाई से निकाला। हादसे के समय गाड़ी में अन्य कोई सवार नहीं था। घटना की सूचना मृतक के परिवार को दी गई। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव का भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।इसके उपरांत शव परिजनों के सौंप दिया। दुर्घटना होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस इस घटना के चश्मदीदों के बयान भी कलमबद्ध करने का प्रयास कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के उपरांत ही घटना के कारणों का पता लग पाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating