Today Horoscope आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2023: इन जातकों का दिन शानदार रहेगा, नौकरी में सफलता मिलेगी

Spread the love
Read Time:6 Minute, 21 Second

आज का राशिफल :,, आज गुरुवार को इस राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। धन लाभ की संभावना बन रही है। आइए जानते हैं आज का राशिफल कैसा रहेग

मेष राशि (Aries Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको आपके ऑफिस में किसी काम के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।  माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आर्थिक लाभ मिलने के योग अभी से बना रहे हैं। आपके परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके घर में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी का साथ आपको भरपूर मिलेगा। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में तरक्की मिल सकती हैं विद्यार्थियों को मेहनत करने की आवश्यकता है। पार्टनर आज आपको धोखा दे सकता।  आपको मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है। आपको अपने जीवन साथी से बहुत अधिक प्रेम मिलेगा। घूमने का प्लान बना सकते हैं। खोई हुई वस्तु वापस मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी वाले जातक अपने अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे। आपका कोई रुका हुआ पूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। शाम के समय में आपको थोड़ी सी थकावट भी हो सकती है। प्रॉपर्टी खरीदी से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)
कर्क राशि के जातकों को कार्य पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के सदस्य आपके सभी बातों को मानेंगे। आप बहुत अधिक खुश रहेंगे। आपके मन को बहुत अधिक शांति भी मिलेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि (Leo Horoscope)
सिंह राशि के जातकों को बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आपकी सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है। आपके किसी रिश्तेदार से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें। आपका मन थोड़ा सा तनाव में हो सकता है। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा होगा।  धन प्राप्त हो सकता है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आज आपको आपके रिश्तेदारों से सहयोग मिल सकता है।  आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।  अपनी सेहत के लिए थोड़ा सा सावधान रहे।

तुला राशि (Libra Horoscope)
तुला राशि के जातकों का दिन शानदार हो सकता है। छात्रों को बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। बच्चों के साथ में समय बिता सकते हैं। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। अपने परिवार के साथ समय बिताएं । व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।  आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपने व्यापार को आगे ले जा सकते हैं। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी ।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों का कोई बहुत पुराना कार्य पूरा हो सकता। आपका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। संतुलित भोजन करें। थकावट हो सकती है। आपके वेतन में बढ़ोतरी भी हो सकती है। आपका व्यापार बहुत अधिक अच्छा चलेगा। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आपका मन संतुष्ट रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि के जातकों को लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगी। वेतन में वृद्धि हो सकती है। निवेश करने का मौका मिल सकता है। बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य में परेशानी है तो आप नजरअंदाज ना करें। कठोर वचन ना बोलें। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। संभल कर किसी जानकार की सलाह लेकर पैसा लगाए

मीन राशि (Pisces Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, आपको पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी।  यदि आपका कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांगता है तो आप उसके लिए बिल्कुल भी मना ना करे, जितनी भी समर्थ है, आप उसकी मदद अवश्य करें।   जीवन साथी से किसी प्रकार का विवाद चल रहा है तो आप इस विवाद को खत्म करने की योजना बनाएंगे। मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post वर्ल्ड कप 2023 : रोहित ने 63 गेंद में लगाया शतक, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा….
Next post Accident:-ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत
Close