Today Horoscope 20 October 2023/आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2023:- शुक्रवार को प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे, इन राशियों के जातक पाएंगे लाभ…….

Spread the love
Read Time:5 Minute, 19 Second

आज के राशिफल के अनुसार वृषभ को मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। मिथुन के जातकों को अच्छी खबर मिलने वाली है। कन्या अड़ियल रवैए को छोड़े। आइए जानते हैं आज का दिन राशिफल के अनुसार कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries Horoscope)

कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। नये लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे और उन्हें साधने की कोशिश करेंगे। घर का माहौल बहुत ही शान्तिपूर्ण रहेगा। आपकी दिनचर्या बेहद सन्तुलित रहेगी। विद्यार्थी अध्ययन के प्रति एकाग्र रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर चिन्ता हो सकती है। आज आपके काम थोड़े मन्द गति से होंग शरीर में आलस्य और सुस्ती हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी खुशियों को परिवार वालों के साथ बांटेंगे। सम्पत्ति के विक्रय को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लोग आपकी सोच और कार्यप्रणाली से काफी सहमत रहेंगे। मन में विचारों की अधिकता रहेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आपको अच्छे प्रपोज़ल मिल सकते हैं। समय का सार्थक उपयोग करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। तामसिक भोजन का सेवन करने से बचें।विपरीत लिंगी जातकों के प्रति आपका व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। घर के लिये नयी वस्तुएं खरीद सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। दूसरों के भरोसे बैठकर काम न करें। शिक्षा पर काफी ध्यान देंगे। सही रणनीति के साथ कार्य करने से आपको लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन के साथ घनिष्ठता का आनन्द लेंगे।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

अड़ियल रवैया अपनाने से बचना चाहिये। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी आपसे कुछ गिफ्ट की अपेक्षा रख सकता है। धन सम्बन्धित मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। सम्पत्ति के मामले अटक सकते हैं।

तुला राशि (Libra Horoscope)

व्यवसाय कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। प्रबल इच्छाशक्ति से नये कार्यों को शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स आपका उत्साहवर्धन कर सकते हैं।वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। नये क्लाइंट्स के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

अपनी परेशानियों को मित्रों साथ शेयर करें। आपको बहुत अच्छा लगेगा। वित्त से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। आज खाली समय में पसन्दीदा संगीत का आनन्द उठा सकते हैं। वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग भी आपसे सलाह लेने को उत्सुक रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

अपनी योग्यता और कुशलता का परिचय देंगे। उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिये दिन राहत भरा रहने वाला है। पूर्व में किये गये वादों पर खरे उतरेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आयेगी। परिवार में आपसी सहयोग और सौहार्द का माहौल रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज सतर्क रहें। किसी बात पर विवाद हो सकता है। सोशल मीडिया पर सावधानी रखनी चाहिये। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्र पढ़ाई को लेकर लापरवाह न रहें। बॉस आपके ट्रांसफर को लेकर विचार कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आपके मनोबल में बढ़ेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। कुंवारे लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

कार्यक्षेत्र में नये तरीकों को अपना सकते हैं। छोटी कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है। रिश्तेदारों से सम्बन्ध काफी गहरे होंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल :बिलिंग में खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत……
Next post कांगड़ा के युवक ने ड्रीम 11 गेम के माध्यम से जीते इतने डेढ़ करोड़ रुपए…..
Close