Today Horoscope 22 October 2023:-आज का मेष राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन…..

Spread the love
Read Time:5 Minute, 36 Second

22 अक्टूबर 2023 रविवार का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है तो वहीं कुछ राशियों का आज परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा

मेष राशि (Aries Horoscope) 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके बाद आप अपने घर किसी पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। बड़ों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

वृषभ राशि(Taurus Horoscope)

आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। जिस कार्य को आप बहुत दिनों से करना चाह रहे थे, उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नये पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope )

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज आप अपने व्यापार मे किसी अच्छे साथी के संपर्क में आयेंगे, जिससे आपको कार्य क्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि(Cancer Horoscope )

आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घुमने फिरने जा सकते हैं, परिवार में मान सम्मान बडे़गा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह राशि (Leo Horoscope )

आज का दिन आपका संभलकर चलने का है। किसी बड़ी यात्रा पर न जाएं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आज कोई नया काम शुरू न करें नहीं, तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope )

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खान-पान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा। आप व्यवसाय में पार्टनर्स से नुकसान उठा सकते है। कोई नया काम शुरू न करें। परिवार में वाद-विवाद से बचें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope )

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं। मन अशांत रहेगा।

धनु राशि( Sagittarius Horoscope )

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर राशि(Capricorn Horoscope )

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope )

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। लेकिन कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। परिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post उपलब्धि : एक ही गांव की तीन बेटियां एक साथ बनी AIIMS की नर्सिंग ऑफिसर……
Next post शिमला के टूटीकंडी में पुराने मकान में लगी भयानक आग….
Close