पति ने पत्नी के गले पर ब्लेड से वार कर लहूलुहान करने के बाद खुद को भी किया घायल …..
ऊना: हिमाचल के ऊना जिला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी का गला रेत दिया और फिर अपना गला काट लिया। गला काटने के बाद दर्द से दोनों चीखने चिल्लाने लग पड़े। उनके चीखने चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों पति पत्नी को सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया। जहां उनकी नाजूक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला की तहसील नूरपुर के परगना गांव के रहने वाले एक व्यक्ति यशपाल अपनी पत्नी ममता के साथ पिछले कुछ सालों से ऊना के गगरेट क्षेत्र में रह रहे थे। यशपाल वहां पर एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। सोमवार को यशपाल ने सेविंग ब्लेड से पहले अपनी पत्नी ममता का और फिर अपना गला रेत लिया। जिससे दोनों लहुलूहाल हो गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यशपाल ने ऐसा क्यों किया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
पड़ोसी ने पहुंचाए अस्पताल
पुलिस को दिए बयान में यशपाल के पड़ोसी गौरव ने बताया कि सोमवार सुबह यशपाल के कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। जिन्हें सुन कर जब वह कमरे में गया तो यशपाल अपनी पत्नी के गले पर ब्लेड से वार कर रहा था।जब उसने उसे ऐसा करने से रोका, तो यशपाल ने उसी ब्लेड से अपने गले पर भी वार कर लिया। इसी बीच पड़ोस की एक महिला भी मौके पर पहुंच गई।
गौरव ने बताया कि उसने उस महिला के साथ मिलकर दोनों को सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया। वहीं पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों की गंभीर हालत के चलते बयान दर्ज नहीं कर सकी है। वहीं गगरेट अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों की नाजूक हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating