Totay Horoscope 21 November 2023/21 नवंबर 2023, आज का राशिफल:- मीन राशि वाले बड़ों की सलाह लेकर करें काम, ऐसा रहेगा अन्य जातकों का हाल…….
मेष…
कामकाजी प्रबंधन और लाभ पर फोकस बनाए रखेंगे. विभिन्न मामले हितकारी होंगे. प्रयासों में तेजी रखेंगे. अधिकारियों से मुलाकात होगी. प्रशासन के कार्या में तेजी आएगी. उद्योग व्यापार में सफलता का प्रतिशत संवारेगा. इच्छित सफलता पाएंगे. कामकाजी असहजताएं स्वतः दूर होंगी. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. वाणिज्य व्यापार पर फोकस रहेगा. अनुभव का लाभ उठाएंगे. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. कला कौशल संवार पर रहेंगे. शुभ प्रस्ताव प्रप्त होंगे. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे
वृषभ……
आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान देंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
मिथुन…..
भाग्य के प्रभाव से हितलाभ बढ़ेगा. महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे होंगे. बड़ों का सानिध्य बना रहेगा. करियर कारोबार में तेजी आएगी. लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. सभी का समर्थन पाएंगे. अवसरों को भुनाएंगे. मित्रों का साथ समर्थन बढ़ेगा. कारोबार में तेजी रखेंगे. साख सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. विभिन्न कार्य संवरेंगे. धर्मकार्योंं एवं पुण्यार्जन में वृद्धि होगी. आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा. वार्ताएं सफल होंगी. कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा. आवश्यक कार्य सधेंगे. सभी क्षेत्रो में अपेक्षित परिणाम पाएंगे.
कर्क…….
आज आप सोचे हुए कार्य को पूर्ण करने के लिए तत्पर दिखाई देंगे। व्यापार क्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन आज आप कर सकते हैं, जिसका आगामी समय में आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।
सिंह……
आज का दिन अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे। इस कारण स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में सभी से संबंध ठीक करने का प्रयास करें।
कन्या……
आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों रिश्तेदारों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आप कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पत्नी अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।
तुला……
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा आदि के परिणाम आपके पक्ष में आएंगे, जिस कारण मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी आदि में आज आप कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक…….
आज आपका बहुत दिन पुराना कार्य बनने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। नौकरी व्यापार में लोग आपका सहयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। कोई नया वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं।
धनु……
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार आदि में आज बड़ा जोखिम न उठाएं। कोई बड़ा लेन देन न करें व बड़ी राशि उधार के रूप में किसी को ना दें। परिवार के लोगों से संबंध मधुर रखें। वाणी पर संयम रखें।
मकर…….
आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज ना खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।
कुंभ…….
आज आपका कोई पुराना विवाद समाप्त होगा। व्यर्थ का मनमुटाव जो चल रहा था परिवार में वह खत्म होता दिखाई देगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत दिन से कर रहे नौकरी के प्रयास में आज आपको सफलता मिलेगी। कोई नूतन मकान आज आप खरीद सकते हैं
मीन……
आज आप ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई कार्य योजना आज बन सकती है। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।
Average Rating