प्रेमिका ने लगाया दुराचार का आरोप, प्रेमी ने फंदा लगाकर ली अपनी जान…..
मंडी : सराज क्षेत्र में सनसनीखेज प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसमें पहले प्रेमिका ने प्रेमी पर दुराचार का आरोप लगाया और बाद प्रेमी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। गौरतलब है कि दोनों शादीशुदा और दोनों के 2-2 बच्चे हैं। महिला अपने बच्चों के साथ शिमला में रहती थी और व्यक्ति भी शिमला में रहता था जिस कारण उनका आपस में मिलना-जुलना रहता था।महिला ने अक्तूबर माह में जंजैहली थाना में प्रेमी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला और क्षेत्र के एक व्यक्ति के बीच लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग चला हुआ था और दोनों अपने परिवारों को छोड़ उनसे कई वर्षों से दूर रह रहे थे। प्रेमी के अचानक अपने घर आने पर महिला ने आपत्ति जताई और उसके खिलाफ शादी से मुकरने तथा उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाए जाने की शिकायत दर्ज करवाई। उधर, भनक लगते ही आरोपी ने अदालत से अग्रिम जमानत प्राप्त कर ली लेकिन आरोपी महिला फिर भी उस पर शादी करने का दवाब बनाती गई। प्रेमी ने अपने खिलाफ दुराचार की दर्ज शिकायत तथा कानूनी प्रक्रिया के डर के कारण आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया, जिस पर मृतक के भाई ने आरोपी महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया जिसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एएसपी सागर चंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating