Today Horoscope 27 November 2023/आज का राशिफल, 27 नवंबर 2023: नवंबर के अंतिम सोमवार को बना शिव योग, महादेव की कृपा वृषभ और कन्या राशियों को लाभ……

Spread the love
Read Time:4 Minute, 28 Second

मेष राशि……

पेट मे जलन जैसी समस्या हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन विचलित हो सकता है। फुटकर व्यापार कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है। लोहा सम्बन्धित कारोबार में लाभ की सम्भावना बन रही है।

वृषभ राशि……

अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। प्रेमी जन को पर्याप्त समय देंगे। इससे आप विशेष रूप से काफी प्रसन्न रहेंगे। दिनचर्या का बड़ा समय पढ़ने और शोध आदि में दे सकते हैं। आज आवश्यक कार्यों को ही प्राथमिकता दें।

मिथुन राशि………

आज सावधान रहें आपका अपमान हो सकता है। विरोधियों के निशाने पर रहेंगे। घर के काम में भी मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से बचें। खास लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क राशि……….

पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। धीरे-धीरे अटके मामलों को सुलझा लेंगे। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। अच्छे मित्रों के संयोग से मन खुश रहेगा।

सिंह राशि…….

आप लोगों के लिये प्रेरणास्रोत बनाकर उभरेंगे। तकनीकी लोगों को जॉब में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों की योजना समय से पहले बना लेना उत्तम रहेगा। समय का सदुपयोग करें। कमीशन और इंश्योरेंस जैसे काम से अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि…….

बिजनेस से जुड़े लोगों को अपनी प्रोडक्ट क्वालिटी पर ध्यान देना पड़ेगा। अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। लोग आपकी कड़ी आलोचना भी कर सकते हैं। पुराने सम्बन्धों का लाभ आपको मिलेगा। जोखिम लेने से बचें।

तुला राशि……..

सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। अपच के कारण मुँह में छाले पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सभी काम अपनी ज़िम्मेदारी में करें। आज आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। किसी से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि……..

दफ्तर में लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन हो सकते हैं। पहले की गयी मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक दिक्कतों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा।

धनु राशि…….

नौकरी के नये अवसर आपको मिल सकते हैं। व्यापार के मामले में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी।

मकर राशि…….

आपकी बातों से कोई नाराज हो सकता है। किसी पर भी आंख-मूंदकर भरोसा न करें। ऑफिस का महत्वपूर्ण काम आपके सामने आयेगा। सोशल मीडिया पर सावधान रहें। तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। विवादों से दूर रहें।

कुंभ राशि…….

जीवनसाथीा से रिश्तों में मधुरता आयेगी। आपके बारे में लोगों की राय मिश्रित रहेगी। लोग मीठा बोलकर आपसे अपने काम निकलवाएंगे।रिश्तेदार से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।

मीन राशि………

सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। पदोन्नति के योगहैं। परिवार के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। किसी बड़ी डील से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। फाइनेंस कार्यों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ज्वालामुखी : 52 वर्षीय व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या, दहशत का माहौल….
Next post पहले ग्रीन हिमाचल के नाम पर इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी देने की बात की, अब उसे ही बना दिया स्टार्टअप फण्ड : जयराम ठाकुर….
Close