Today Horoscope 1 December 2023 आज का राशिफल, 1 दिसंबर 2023: मेष वालों को आज कई शुभ समाचार मिलेंगे, वृष, मिथुन वालों का मानसिक तनाव कम होगा…….

Spread the love
Read Time:4 Minute, 51 Second

मेष (Aries)

आप काफी बिजी रहने वाले हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी। बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें। छात्र करियर को लेकर लापरवाह न रहें। जीवनसाथी के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। रिश्तेदारों के कारण तनाव हो सकता है।

वृषभ (Taurus)

शुभ सूचना मिलने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का आनन्द लेंगे। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें। आलस्य के कारण अपना नुकसान करा सकते हैं। ऑफिस में आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

मिथुन (Gemini)

नये रिलेशनशिप को लेकर सावधान रहें।खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आपकी जीवनशैली अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को समझें। दफ्तर में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

कर्क (Cancer)

कारोबारी अनुबन्ध कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कारोबार में सब कुछ आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य में वृद्धि होगी।(आज शुक्रवार का राशिफल)

सिंह (Leo)

गलत कार्यों में रुचि ले सकते हैं। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना हितकर होगा। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऑफिस में जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी।

कन्या (Virgo)

वित्तीय मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादों में आपकी विजय हो सकती है। किसी इंश्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहने वाले हैं। सोशल मीडिया में आप सक्रिय रहेंगे। किसी काम के नहीं होने से थोड़े विचलित हो सकते हैं।

तुला (Libra)

लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों की बात बुरी लग सकती है। रुचि पूर्ण कार्य करने से आपको लाभ होगा। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। अपरिचित लोगों से ज्यादा बात न करें। विवाद से दूर रहें। सगे संबंधियों से भेंट होगी।

वृश्चिक(Scorpio)

साझेदारी में नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। शरीर में ताजगी रहेगी। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे। किसी पर नाराज हो सकते हैं। तनाव की स्थिति रहेगी

धनु (Sagittarius)

किसी को सलाह न दें। विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की भी आर्थिक गारंटी न लें वरना नुकसान हो सकता है। नशे और गरिष्ठ खानपान से परहेज करें। योग में आपकी रुचि हो सकती है।

मकर (Capricorn)

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। प्रेम सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। आपके सामाजिक सम्पर्क मधुर होंगे। विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कई कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे। वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

कुंभ (Aquarius)

शत्रु आपके विरुद्ध षडयंत्र कर सकते हैं। एक साथ कई काम सम्भालने पड़ेंगे। मन में नकारात्मक भावना न आने दें। पैतृक सम्पत्ति के मामलों में जल्दबाज़ी न करें। कंपीटिशन परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं

मीन (Pisces)

किसी पर भी पूरी तरह से निर्भर न रहें। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान पर ध्यान दें। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द करेंगे। प्रेमी जन के साथ जरूरी विषयों पर वार्तालाप हो सकती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Himachal : काँगड़ा नगरोटा बगवां के जसौर में अपने भाई-भाभी के हत्या के आरोपी दीपक ने सरेंडर किया…
Next post कांगड़ा में सेल्स ऑफिसर के भरे जायेंगे 100 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार…
Close