मण्डी : कार दुर्घटनाग्रस्त हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत…..

Spread the love
Read Time:1 Minute, 31 Second

मण्डी : प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के मण्डी जिले के केलोधार में शादी समारोह में शामिल होकर जंजैहली लौट रहे पांच लोगों से भरी एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा सोमवार देर शाम पेश आया। हादसे के दौरान गिरती हुए कार से चार लोग बीच में ही छिटक कर बाहर गिर गए। जबकि शुरुआती जांच में एक व्यक्ति लापता था। जिसे बाद में ढूंढ लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बर्फबारी व बारिश बचाव अभियान में बाधा बनी, लेकिन सभी को खाई से निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान मदन लाल (60) पुत्र देवी राम और उसकी पत्नी जयवंती ( 60 ) निवासी गडौन और भीम सिंह (35) पुत्र धर्म चंद निवासी चिमटी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कुशमा दैवी पत्नी लुहेंद्र निवासी धार और मुरारी लाल पुत्र भोप सिंह निवासी थाच के रूप में पुलिस ने की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Today Horoscope 5 December 2024/ आज का राशिफल मेष, कर्क और सिंह राशि वाले रहें सतर्क, तुला राशि वालों को मिलेगी तरक्की जानें सभी राशियों का हाल……
Next post Today Horoscope 6 December 2023/ वृषभ, सिंह और मकर राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल……
Close