मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पहला वेतन मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में प्रदान किया

Spread the love
Read Time:1 Minute, 56 Second

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पहला वेतन मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में प्रदान किया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सामाजिक सरोकार के दायित्व का निर्वहन करते हुए मानवीय संवेदनाओं के साथ नवोन्मेषी पहल की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पहला वेतन प्रदेश सरकार द्वारा गठित मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने नव वर्ष के पावन अवसर पर प्रदेश में सुखाश्रय कोष स्थापित करने की घोषणा की थी, ताकि इस कोष के माध्यम से प्राप्त राशि से जरूरतमंद बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित यह सहायता कोष समाज में वंचित रहे बच्चों और महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करेगा। इससे वह अपने जीवन के ध्येय को प्राप्त करने के लिए निरन्तर आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर देश और समाज की प्रगति और खुशहाली में अपना योगदान सुनिश्चित करने का अवसर भी प्राप्त होगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा ‘यह कदम करुणा नहीं, बल्कि अधिकार है।’ मुख्यमंत्री की इस पहल से न केवल जनप्रतिनिधि बल्कि आम नागरिक भी इस कोष में योगदान के लिए प्रेरित होंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनाली में शरद् महोत्सव का शुभारंभ किया
Next post <br>भारी जनादेश के लिए कांगड़ा के लोगों का आभारी: मुख्यमंत्री<br>धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया
Close