Today Horoscope 11 December 2023 /आज का राशिफल 11 दिसंबर 2023: मकर का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, कन्या, मीन को मिलेंगे शुभ परिणाम……..
मेष (Aries)
पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। पुरानी बातें दोबारा सामने उभर के आ सकती हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। साथ काम करने वालों के साथ विवाद हो सकता है।
वृषभ (Taurus)
आपको कारोबार में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आज सुबह से आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मन की इच्छाओं को शेयर करना हितकर होगा।
मिथुन (Gemini)
ऋण ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने से आत्मिक सन्तोष की अनुभूति होगी। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रुके हुये काम को पूरा करने में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती हैं।
कर्क (Cancer)
नये काम की शुरुआत करना उचित नहीं है। अपने प्लान को अनजान लोगों से व्यक्त न करें। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिये। जीवनसाथी से आपकी अपेक्षा बढ़ सकती हैं। जो कई बार अव्यवहारिक हो सकती है।
सिंह (Leo)
व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम मिलने की सम्भावना कम हैं। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। बच्चों की गलत गतिविधियों को नजरअन्दाज न करें। विरोधी आपकी आलोचना करेंगे। छात्रों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
कन्या (Virgo)
पारिवारिक जीवन बेहद सुखद रहेगा। घर के बड़े आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। घर की साज-सजावट पर ध्यान देंगे। दोस्तों के साथ दर्शनीय स्थल का आनन्द ले सकते हैं। लजीज व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे।
तुला (Libra)
थकावट और कमजोरी महसूस करेंगे।युवा वर्ग गलत काम की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नए काम की योजना बना लें। अनुचित खानपान के कारण पेट खऱाब होने की आशंका है।
वृश्चिक (Scorpio)
कारोबार में तेजी रहेगी। पहले हुये नुकसान की आज भरपायी हो सकती है। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा ज़ोर पकड़ेगी। प्रभावशैली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
धनु (Sagittarius)
बेकार के मामलों में आपको फंसने से बचना चाहिये। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। नौकरी पेशा लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान हो सकते हैं। सन्तान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी।
मकर (Capricorn)
आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जॉब की शुरुआत हो सकती है। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा।
कुंभ(Aquarius)
दफ्तर में आप बड़ा प्रयोग करना चाहते हैं। लेकिन उसे करने में आपको कठिनाई महसूस होगी। सीनियर्स आपकी बातों को काफी गम्भीरता से लेंगे। आप अपने काम को लेकर दूसरों पर निर्भर रहेंगे। आसपास के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।
मीन (Pisces)
बिजनेस में आपको अपने ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। किसी जरूरी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
Average Rating