HPPSC: 35,200 अभ्यर्थियों ने दी प्रदेश के 148 केंद्रों में कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा…..
हिमाचल प्रदेश के 148 परीक्षा केंद्रों में 35,200 अभ्यर्थियों ने रविवार को कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा दी। 360 पदों के लिए 43,075 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 82 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। राज्य लोकसेवा आयोग ने जिला और उपमंडल स्तर पर 16 स्थानों पर परीक्षा का आयोजन किया।रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा ली गई। अभ्यर्थियों से बहुविकल्प वाले 100 सवाल पूछे गए। लिखित परीक्षा में प्रति गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। एक से अधिक उत्तर देने पर जवाब को गलत माना जाएगा। उत्तर नहीं देने की स्थिति में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।एक प्रश्न के चार विकल्पों में से एक सही उत्तर के बजाए अगर दो सही उत्तर होंगे तो उन सभी उम्मीदवारों को जो इन दोनों सही उत्तरों में से किसी एक को लिखा होगा तो, उन्हें उस प्रश्न के लिए आवंटित अंक नहीं मिलेंगे।परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पथ परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों की मांग पर कई क्षेत्रों में विशेष बसें भी चलाई। आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रतन ने बताया कि परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भारी उत्साह देखा गया। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित हुई।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating