क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: हिमाचल में पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ जल्द होगा चालान पेश…….
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में पुलिस की एसआईटी ने पांच पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। एसआईटी ने चालान कोर्ट में पेश करने के लिए सरकार की मंजूरी मांगी थी। सरकार की ओर से यह अनुमति दे दी गई है। सरकारी कर्मचारी होने के चलते सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। इस कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों के लाखों रुपये क्रिप्टोकरेंसी में लगाए और मोटा कमीशन कमाया। 2500 करोड़ रुपये के इस घोटाले में अब तक शिमला कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ दो चालान पेश किए जा चुके हैं। ये अंतिम चार्जशीट है। अब तक इस मामले में 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस एसआईटी को कई और आरोपियों की भी तलाश है। ऐसे में पुलिस बार-बार बाहरी राज्यों में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।मामले का मुख्य आरोपी सुभाष और मेरठ का इंजीनियर विदेश भाग गए हैं। उनको स्वदेश लाने की प्रक्रिया भी जारी है। आरोपियों की 20 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। इसमें मुख्य आरोपी सुखदेव, हेमराज, सुभाष व अन्य एजेंट शामिल हैं। करीब 11 आरोपियों की संपत्तियां जब्त की गई हैं, जबकि अन्य आरोपियों की संपत्तियों के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। डीआईजी अभिषेक दुल्लर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। क्रिप्टोकरेंसी से लोगों को ठगने वालों को बक्शा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी के साथ बतौर एजेंट का काम करने वालों को शिकंजा कसा जा रहा है।
More Stories
Today Horoscope 2 April 2024/आज का राशिफल 2 अप्रैल 2024 : वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लिए लाभकारी दिन, मिलेगा लक्ष्मी योग से लाभ…..
मेष राशि.... मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे...
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद……
कांग्रेस विधायक बोले, जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की यादहिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक...
भारत निर्वाचन आयोग अनेक कारगर कदम उठा रहा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग…..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आगामी चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित...
Today Horoscope 1 April 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को कई नए लाभ मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल….
मेष राशि..... मेष राशि वालों आज आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आपका ज्ञान चारों तरफ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपके...
शिमला विधानसभा परिसर में तीनों निर्दलियों का धरना, बोले हमारा इस्तीफा मंजूर करो…
शिमला:-तीनों निर्दलीय विधायक हाथ में इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बैनर के साथ विधानसभा पहुंचे और विधानसभा में धरने पर बैठ...
Today Horoscope 31 March 2024/मेष, कर्क, तुला, धनु राशि वालों को आज अपने कार्यों में सावधानी बरतनी होगी, जानें अपना राशिफल……
मेष..... आज उत्पादक लगता है! आप कार्यों की जाँच करने में व्यस्त रहेंगे, और व्यावसायिक उद्यम नई साझेदारी ला सकते...
Average Rating